देशी बम धमाके मामले की जांच में घटनास्थल पहुंचे SP, 4 लोग हुए थे घायल

कटिहार : कटिहार जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र के लाछोर चौक के पास सड़क के किनारे झोले में रखे देशी बम ब्लास्ट मामले में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। जिनका इलाज जारी है। घटना के बाद कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने घटनास्थल का खुद निरक्षण किया। उन्होंने कहा कि ये इलाका बिहार और बंगाल के बॉर्डर का इलाका है। किस परिस्थिति में यहां किसने देशी बम को झोले में रखकर भाग खड़े हुए इन तमाम बिंदु की जांच की जा रही है। चुकी ये बम लौ इंटेंसिटी का था। जिस वजह से कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ लेकिन कुछ लोग जख्मी हुए हैं।

फॉरेंसिक की टीम मौके वारदात पर पहुंचकर मामले की कर रही है जांच –  SP वैभव शर्मा

एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि इसे घटना की पूरी जानकारी ली जा रही है और फॉरेंसिक की टीम भी मौके वारदात पर पहुंच रही है। तमाम बिन्दुओं पर गहन जांच जारी है। गौरतलब है कि कल यानी 24 फरवरी को कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र के लाछोर चौक के पास सड़क किनारे झाडी में एक झोला रखा था। जिसे उत्सुकता से कुछ ग्रामीण देख रहे थे। तभी झोले में रखे देशी बम ब्लास्ट हो गया। जिसमें गांव के ही दो पुरुष और दो महिला घायल हो गई थी।

यह भी पढ़े : हल्लाबोल प्रदर्शन, पप्पू यादव के समर्थकों ने मुख्य सड़क को जामकर रोड किया ब्लॉक

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Innovation Challenge: बिहार में अगले पांच वर्षों में स्थापित होंगे...

Bihar Innovation Challenge, पटना: बिहार की विकास यात्रा में सेवा, नवाचार, तकनीक और उद्यमिता की भूमिका महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार युवाओं की ऊर्जा और...

Vimla Pradhan Death: विमला प्रधान के निधन पर भावुक हुए सीएम...

Vimla Pradhan Death, रांची: झारखंड की पूर्व पर्यटन मंत्री और सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहीं बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री दिवंगत विमला...

Bokaro Janshatabdi Express Incident: बोकारो रेलवे स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस के...

Bokaro Janshatabdi Express Incident: पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन के अगले हिस्से से महिला का कटा हुआ सिर मिलने के बाद शनिवार को बोकारो...