बिजली चोरी के आरोप में सपा सांसद पर संपत्ति से ज्यादा का लगा जुर्माना

डिजिटल डेस्क : बिजली चोरी के आरोप में सपा सांसद पर संपत्ति से ज्यादा का लगा जुर्माना। यूपी के संभल के सांसद जियाउर्रहमान बर्क शुक्रवार की सुबह से ही  सुर्खियों में है। बीते गुरूवार को संभल में सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर बिजली कनेक्शन की विभागीय स्तर पर गहन जांच हुई तो तुरंत वह चर्चा के केंद्र में आए।

अब शुक्रवार को उनके खिलाफ बड़े एक्शन के तैयारी न केवल शुरू हुई बल्कि कार्रवाई की प्रक्रिया चालू हो गई तो सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क फिर से सुर्खियों में छा गए।

सबसे रोचक तथ्य है कि सपा सांसद  जियाउर्रहमान बर्क पर बिजली चोरी का केस दर्ज करने के साथ बिजली विभाग की ओर से 1.91 करोड़ रुपये का मोटा जुर्माना लगाया है जो कि सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की कुल घोषित अधिकृत संपत्ति से भी ज्यादा है। इसीलिए सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क शुक्रवार को अपने खिलाफ जारी सरकारी एक्शन के चलते सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।

सपा सांसद की संपत्ति 1.89 करोड़ की और जुर्माना लगा है 1.91 करोड़ का…

बता दें कि बीते गुरूवार यानी 19 दिसंबर को बिजली विभाग की टीमें भारी सुरक्षा बलों के साथ सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पर पहुंचीं थी। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पर बिजली कनेक्शनों की जांच गई थी और उसमें भारी अनियमितता मिली थी। अब उसी आधार बिजली अधिनियम के तहत सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज हुआ है।

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर कार्रवाई।
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर कार्रवाई।

इसी क्रम में बिजली विभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ 1.91 करोड़ का जुर्माना लगा दिया है और रिकवरी नोटिस जारी किया है।

दूसरी ओर, सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क  कहना है कि जितने का जुर्माना लगाया गया है, उतने की तो उनके पास अपनी संपत्ति ही नहीं है। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की कुल संपत्ति 1 करोड़ 89 लाख 67 हजार 476 रुपये बताई जा रही है। इसमें उनकी पत्नी के गहने, जमीन, कैश आदि की रकम भी शामिल हैं।

संभल में सपा सांसद के यहां गुरूवार को बिजली विभाग की जांच ।
संभल में सपा सांसद के यहां गुरूवार को बिजली विभाग की जांच ।

चुनाव आयोग को दिए एफीडेविट में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की संपत्ति का ब्योरा…

सुर्खियों में आए सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के बारे में करीबियों का दावा है कि बीते 5 साल में सपा सांसद ने जितनी कुल नहीं हुई, उससे ज्यादा की यूपी के बिजली विभाग वालों ने जुर्माना ठोंक दिया है।

चुनाव आयोग को दिए गए सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क के शपथ पत्र के मुताबिक, वर्ष 2023 -24 में कुल सालाना आय 4 लाख 230 रुपये रहा है। वर्ष 2022-23 में 4 लाख 88 हजार 790 रुपये, 2021-22 में 4 लाख 74 हजार 70 रुपये, 2020-21 में 4 लाख 90 हजार रुपये और  2019-20 में 3 लाख 18 हजार 960 रुपये सालाना आय रही है।

चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र के मुताबिक, उनकी कुल रियल स्टेट की संपत्ति 12 लाख 44 हजार 5 सौ रुपये और पत्नी की 27 लाख 33 हजार रुपये है। क्रय के पश्चात उनकी स्थावर संपत्ति का विकास 60 हजार और पत्नी का 19 हजार रुपये है। उनकी पत्नी के आय का जरिया ट्यूशन पढ़ाना है। उनके पास कैश के रूप में 70 हजार रुपये हैं।

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बिजली विभाग ने  संभल  में सपा सांसद का काटा बिजली कनेक्शन…

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर बिजली चोरी का केस दर्ज कराने के बाद भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बिजली विभाग ने कनेक्शन काटने की कार्रवाई की है। बिजली विभाग ने कार्रवाई करते हुए उनकी घर के लाइट कनेक्शन को भी काट दिया है।

बीते गुरूवार को सपा सांसद के घर के पर बिजली कनेक्शनों की जांच के दौरान उनके घर लगे बिजली के मीटर में जीरो रीडिंग पाई गई। घर में रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब से सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स मौजूद थे। एसी, पंखे, इंडक्शन, फ्रीज आदि सभी सामान होने के बावजूद जीरो रीडिंग आना मीटर से छेड़छाड़ वाले पहलू सामने लाया।

सपा सांसद जियाउर्हमान बिर्क
सपा सांसद जियाउर्हमान बिर्क

साथ ही, बिजली चेकिंग के दौरान उनके पिता पर भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने बिजली कर्मचारियों को धमकाया है। सांसद के पिता की वजह से सरकारी काम में बाधा पहुंचा है। इस कारण से उनके पिता के खिलाफ भी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मामले के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है कि सपा सांसद के बड़े और आलीशान मकान के बिजली का बिल जीरो आया है।

 

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...