डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय: छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित

रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। जूलॉजी विभाग की एक छात्रा ने विभाग के पीएचडी स्कॉलर पर शारीरिक दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। गुरुवार को छात्रा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी प्रशासन से शिकायत दर्ज कराने पहुंची।

यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य के कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण छात्रा ने अपनी शिकायत रजिस्ट्रार डॉ. नमिता सिंह को सौंपी। शिकायत में छात्रा ने पीएचडी स्कॉलर पर अनुचित तरीके से शारीरिक संपर्क करने और विभाग की अन्य छात्राओं के साथ भी दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। कुलपति ने जानकारी दी कि कमेटी को पांच दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

छात्रा और एबीवीपी ने आरोपी स्कॉलर पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने विश्वविद्यालय परिसर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...