U.P. में सपा ने उपचुनाव के लिए जारी की 6 प्रत्याशियों की सूची

डिजीटल डेस्क : U.P. में सपा ने उपचुनाव के लिए जारी  की 6 प्रत्याशियों की सूची। U.P. में होने वाले 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने 6 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

करहल से तेज प्रताप यादव, सीसामऊ से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अजित प्रसाद, कटेहरी से शोभावती वर्मा, मझवां से ज्योति बिंद को टिकट दिया गया है। ये सभी सीटें विधायकों के इस्तीफा देने और सदस्यता जाने की वजह से रिक्त हुई है।

अखिलेश यादव ने विधानसभा उपचुनाव के टिकट वितरण में अपने पीडीए फॉर्मूले का भी खास ध्यान रखा है। इसके तहत घोषित प्रत्याशियों में से से 2 मुस्लिम, 2 ओबीसी, एक दलित और एक अति पिछड़ा को टिकट दिया गया है।

सपा ने अभी 4 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम होल्ड किए

इसी बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अलग-अलग कारणनों से बाकी के 4 उपचुनाव वाले विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम को होल्ड करने की जानकारी साझा की है।

अखिलेश यादव ने बताया कि मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद सदर और अलीगढ़ की खैर सीट पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी।

कुंदरकी में वर्क परिवार अपने करीबी की पैरवी में जुटा है, जबकि मुरादाबाद से पूर्व सांसद एसटी हसन यहां से अपने लिए टिकट चाह रहे हैं। इसी तरह अलीगढ़ और मीरापुर में भी मारामारी की स्थिति है जबकि गाजियाबाद सदर सीट सपा कांग्रेस को दे सकती है लेकिन अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

 

कांग्रेस ने 5 सीटें मांगी थीं लेकिन सपा गाजियाबाद सदर छोड़ने को राजी

प्रत्याशियों की सूची जारी करते सपा मुखिया अखिलेश यादव
प्रत्याशियों की सूची जारी करते सपा मुखिया अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी मुखिया ने इसी क्रम में स्पष्ट कर दिया है कि होने वाले विधानसभा चुनाव में आईएडीआईए गठबंधन के तहत प्रमुख सहयोगी दल कांग्रेस के लिए सिर्फ एक ही सीट शेयरिंग में दी जाएगी। वह सीट है गाजियाबाद सदर।

बता दें कि कांग्रेस नेतृत्व ने यूपी विधानसभा चुनाव में अपने लिए 5 सीटों की मांग की थी। लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद जहां सपा टिकट बंटवारे और सीट शेयरिंग में फ्रंट फुट पर है, वहीं कांग्रेस खेमे ने चुप्पी साध ली है।

बता दें कि यूपी की जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें मीरापुर, गाजियाबाद, खैर, कुंदरकी, करहल, मझवां, फूलपुर, सीसामऊ, मिल्कीपुर और कटेहरी शामिल हैं।

अपने कार्यकर्ताओं संग सपा मुखिया अखिलेश यादव
अपने कार्यकर्ताओं संग सपा मुखिया अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी की जारी हुई सूची में परिवारवाद को ही मिली तवज्जो, बताया रणनीतिक हिस्सा

समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने जिन 6 उम्मीदवारों की जो नई सूची जारी की है, उसे सियासी हलके में परिवारवादी सूची का तगमा दिया गया है। जारी सूची को देखने पर प्रथम दृष्ट्या परिवारवाद को तवज्जो मिलने का संकेत दिखता है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने परिवार के ही तेज प्रताप यादव को करहल से चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की है। इस सीट पर सपा की प्रतिष्ठा दांव पर है।

इसी तरह बहुचर्चिच फैजाबाद (अयोध्या) में वहां के सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजित को मिल्कीपुर से टिकट दिया गया है। इसी की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी।

इसी प्रकार सीसामऊ सीट से इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम को सिंबल दिया गया है जबकि लालजी वर्मा परिवार के शोभावती को कटेहरी से उम्मीदवार बनाया गया है।

फूलपुर से चुनाव लड़ चुके मुस्तफा सिद्दीकी को फिर से टिकट दिया गया है जबकि मझवां से ज्योति बिंद को उम्मीदवार बनाया गया है।

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...

Neeraj Kumar ICU News: JDU नेता नीरज कुमार ICU में भर्ती,...

Neeraj Kumar ICU News, पटना: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र...

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...