झारखंड में मतदाता सूची का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन शुरू, 17 सितंबर तक हर हाल में पूरी होनी चाहिए तैयारी

झारखंड में SIR अभियान तेज, 17 सितंबर तक मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन और मतदाता सूची का मिलान हर हाल में पूरा करने का सख्त निर्देश।


रांची: झारखंड में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची केSIR की शुरुआत कर दी है और अब जिलों के अधिकारियों को किसी भी तरह की लापरवाही की इजाजत नहीं दी जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) रवि कुमार ने सभी जिलों के इआरओ, एइआरओ और उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर साफ कहा कि 17 सितंबर तक हर हाल में मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन पूरा कर रिपोर्ट सौंपें।


Key Highlights

  • चुनाव आयोग ने झारखंड में SIR अभियान शुरू किया

  • 17 सितंबर तक सभी मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन अनिवार्य

  • 2003 और वर्तमान मतदाता सूची का मिलान जल्द पूरा करने का आदेश

  • बीएलओ और ऑपरेटरों का प्रशिक्षण तुरंत कराने का निर्देश

  • मतदाताओं को जानकारी न देने पर अधिकारी होंगे जिम्मेदार


सीईओ ने अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया कि 2003 की मतदाता सूची और वर्तमान मतदाता सूची का मिलान बिना किसी देरी के पूरा करें। इसके साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर और बीएलओ का प्रशिक्षण तुरंत संपन्न कराया जाए ताकि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न रहे।

बैठक में पीपीटी के माध्यम से अधिकारियों को विस्तार से बताया गया कि गहन पुनरीक्षण के दौरान किन बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना है। रवि कुमार ने साफ कहा कि एसआइआर के दौरान मतदाताओं को जानकारी न मिलना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए स्वीप कार्यक्रम के जरिए लोगों को बड़े पैमाने पर जागरूक करना होगा।

बैठक में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित सभी जिलों के अधिकारी मौजूद थे। सीईओ ने दो टूक कहा कि चुनाव आयोग का यह अभियान समय पर और सख्ती से पूरा होना चाहिए, वरना संबंधित अधिकारी को जवाब देना होगा।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img