बक्सर के विकास व सनातन उत्थान के लिए विश्वामित्र सेना का विशेष बैठक सह सम्मान समारोह संपन्न

बक्सर : विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के नेतृत्व में लंबे समय से बक्सर के समग्र विकास और सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु चल रहे संघर्ष को अब जन आंदोलन का स्वरूप प्राप्त हो रहा है। इस आंदोलन में सैकड़ों की संख्या में बक्सरवासी सक्रिय रूप से जुड़ रहे हैं और विश्वामित्र सेना का समर्थन कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली में एक विशेष बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सनातन संस्कृति के रक्षकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में स्वयं विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चौबे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

LN Mishra 1 22Scope News

राजकुमार चौबे ने कहा- हम लंबे समय से बक्सर में सनातन संस्कृति और सम्मान की रक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में राजकुमार चौबे ने कहा कि हम लंबे समय से बक्सर में सनातन संस्कृति और सम्मान की रक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं। साथ ही बक्सर के समग्र उत्थान के लिए भी सतत प्रयासरत हैं। हमारा विश्वास है कि बक्सर का विकास सनातन संस्कृति के मूल्यों और पहचान से ही संभव है, क्योंकि यह स्थान सनातन परंपरा की धरोहर रहा है। हमारे प्रधानमंत्री को प्रस्तुत 10 मांगों में से एक प्रमुख मांग विश्वामित्र कॉरिडोर बनवाना भी शामिल हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को सूचीबद्ध किया है। यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है और इससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि बक्सर के विकास की दिशा में कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा।

यह भी देखें :

हम पूरे बिहार में वहां तक लड़ाई लड़ेंगे, जहां-जहां सनातन कमजोर हुआ है – राजकुमार चौबे

उन्होंने कहा कि विश्वामित्र सेना का यह केवल आरंभ है। हम पूरे बिहार में वहां तक लड़ाई लड़ेंगे, जहां-जहां सनातन कमजोर हुआ है। मैं सभी नागरिकों से निवेदन करता हूं कि वे इस प्रयास में हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों, ताकि हमारी आवाज दूर तक पहुंचे और हमारा संकल्प मजबूत हो। वहीं अंत में राजकुमार चौबे ने केदारनाथ और अहमदाबाद में हुई हालिया विमान दुर्घटनाओं पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारों को धैर्य प्रदान करने की प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि विश्वामित्र सेना का यह आंदोलन अब जनभावनाओं से जुड़ चुका है और यह आगे व्यापक स्तर पर विस्तार की ओर अग्रसर है।

Buxar 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बढ़ता जा रहा है ‘विश्वामित्र सेना’, राष्ट्रीय संयोजक ने कहा ‘हम सनातन के…’

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img