मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जो चलाया जा रहा है। जिस पर 12 जनवरी 2024 तक दावा आपति प्राप्त किया गया। इस बीच चार विशेष तिथियों में विशेष अभियान चलाकर निर्वाचक सूची को और भी मजबूती दी गई। 22 जनवरी को अंतिम रूप से प्रारूप का प्रकाशन कर दिया जाएगा। आज इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रणव कुमार ने समाहरणालय सभागार में मीडिया के साथ प्रेसवार्ता कर जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जिले में इस बार आज 13 जनवरी की तिथि तक एक लाख से अधिक मतदाताओं को निर्वाचक सूची में इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से जोड़ा गया।
जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि 31 हजार से अधिक सिर्फ युवा (18-19) वर्ग के मतदाता हैं। कुल नए जोड़ने वाले निर्वाचकों में 51 फीसदी 18 से 39 आयुवर्ग के युवा हैं। इस अभियान की खासियत यह रही कि इस बार 21 ट्रांसजेंडर को भी जोड़ा गया है। कुल-116 ट्रांसजेंडर निर्वाचक सूची में हो गए। इसकी दूसरी विशेषता यह रही की पहली बार विगत पांच वर्षाें में 97233 ASD निर्वाचकों को सूची से नियमानुसार विलोपित किया गया। वहीं 112000 कुल नए निर्वाचक जोड़े गए। 18-19 आयु वर्ग की सूची में हिस्सेदारी 0.93 फीसदी हो गई, जो कांफी सराहनीय है।
आगामी आसन्न लोकसभा निर्वाचन को देखते हुए ईवीएम/वीवीपैट मशीनों और उनके कार्य संचालन की प्रक्रिया को जनमानस/मतदाताओं तक डेमो के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए 15 जनवरी को समाहरणालय परिसर से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार 11 चलंत डेमोस्ट्रेशन वाहन को हरी झंडी दिखाया जाएगा। यह वाहन 2104 मतदान भवन पर जा-जाकर लोगों को इसके कार्य करने की तरीके को बताएगा, जो सभी मतदान केंद्रों को कवर करेगा। एक दिन में औसतन 15 मतदान भवन परिसर में ये ईवीएम/वीवीपैट वाहन प्रदर्शन कार्य किया जाएगा।
संतोष कुमार की रिपोर्ट

















