कैमूर : कैमूर जिले के भभुआ से बड़ी खबर है, जहां अधौरा थाना क्षेत्र में मवेशी लदे तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
दिघार व दहार नदी के पास तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी
जानकारी के अनुसार, दिघार और दहार नदी के पास तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिपरा गांव निवासी 32 वर्षीय मोतीलाल सिंह यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दहार गांव निवासी शिवदास सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज भभुआ सदर अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक दहार गांव से दिघार की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही भभुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया
घटना की सूचना मिलते ही भभुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान में जुटी है। जनप्रतिनिधियों ने अवैध शराब ढुलाई और तेज रफ्तार मवेशी लदे वाहनों पर रोक लगाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : खुले में मांस-मछली बिक्री पर सख्ती, प्रशासन का छापेमारी अभियान, नोटिस जारी
ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट
Highlights







