रोहतास में तेज रफ्तार ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, मौत

ROHTAS: रोहतास में तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवार

युवकों को रौंद डाला जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर

ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक की मौत

इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई. भागने के क्रम में

ट्रक में बाइक की चिंगारी से आग लग गई जिससे वो पूरी तरह जल गया.

बाइक की चिंगारी से धू-धूकर जल गया ट्रक

ट्रक फायर 22Scope News

घटना के संबंध में बताया गया कि रोहतास जिले में

एनएच 2 पर टेकारी के पास अनियंत्रित एक ट्रक में

उस वक्त आग लग गई जब वह बाइक सवार

दो लोगों को रौंदते हुए भाग रहा था.
घटना रोहतास जिले के चेनारी थाना इलाके के टेकारी के समीप एनएच 2 की है.
घटना के बाद वहां पर जाम की स्थिति बनी रही.

बारात से लौट रहे थे युवक

बताया गया कि कैमूर जिला के अलीपुर तथा परशुरामपुर गांव के दो युवक बाइक से सवार होकर बारात से लौट रहे थे तभी रोहतास जिला में एनएच- 2 पर टेकारी गांव के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. ट्रक चालक बाइक को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया. जहां बाइक की चिंगारी से ट्रक में आग लग गया तथा ट्रक धू धू कर जलकर राख हो गया. इस घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. घटनास्थल पर कैमूर जिला के अलीपुर के युवक की मौत मौके पर हो गई जबकि परशुरामपुर के युवक को कुदरा में इलाज के दौरान मौत हो गई.

रिपोर्ट: दयानंद

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img