रोहतास में बोले बाबा रामदेव- भारत में अब नहीं चलेगा गजवा-ए-हिंद

सर तन से जुदा का नारा देने वालों को ठीक करने के लिए मोदी-शाह काफी

रोहतास : महायोगी पायलट बाबा धाम स्थित सोमनाथ मंदिर में स्थापित देश के पहले

स्फटिक शिवलिंग के उद्धघाटन के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने एक बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने कहा कि भारत में अब गजवा-ए-हिंद नहीं चलेगा. बल्कि पूरे विश्व में सिर्फ योग का जादू चलेगा.

सर तन से जुदा का नारा देने वालों को ठीक करने के लिए

सिर्फ PM मोदी और अमित शाह की जोड़ी हीं काफी है.

ramdev12 22Scope News

उद्घाटन समारोह भारी संख्या में संत, महात्मा हुए शामिल

पूर्वाेत्तर ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन समारोह के दौरान देश विदेश से

भारी संख्या में संत महात्मा भी शामिल हुए. महायोगी पायलट बाबा धाम सासाराम में बने सोमनाथ मंदिर उद्घाटन के पश्चात आज से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है. जहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने सोमनाथ मंदिर में स्थापित स्फटिक ज्योतिलिंग का दिव्य दर्शन किया. यहां देश विदेश से पहुंचे संत महात्मा व श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए गए तथा लोगों के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था भी की गई.

ramdev1 22Scope News

111 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा का हुआ अनावरण

बता दें कि शहर से तीन किमी दूर सासाराम – डेहरी पुरानी जिटी रोड के किनारे पांच एकड़ में फैले पायलट धाम में 111 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा के अनावरण व नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का लोकार्पण के लिए सोमवार को बाबा रामदेव के साथ कई अखाड़ों के महामंडेश्वर पहुंचे हुए थे.

इन्होंने किया लोकार्पण

सुबह में स्थापित स्फटिक के शिवलिंग की पूजा-अर्चना के बाद दोपहर एक बजे बाबा रामदेव, निरंजनी अखाड़ा के कैलाशानंद गिरी, किन्नर अखाड़ा के लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, जूना अखाड़ा के अरूण अवधूत महाराज, स्वामी चिदानंद सरस्वती, पंचायती अखाड़ा के कैलाशानंद गिरी, वरिष्ठ महामंडलेश्वर अर्जुन पूरी जी ने लोकार्पण किया.

अन्य कई गणमान्य भी पहुंचे

कार्यक्रम में केंद्र सरकार के रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्‌ठ, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, छेदी पासवान, यूपी सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य, बिहार सरकार के मंत्री मुरारी गौतम, भाजपा एमएलसी संतोष कुमार सिंह, निवेदिता सिंह व भाजपा नेता रामेश्वर चौरसिया, पूर्व मंत्री महाराष्ट्र सरकार कृपा शंकर सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए. अन्य विशिष्ट अतिथियों में विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव मिलिंद परांड, स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय नेता कमलेश आदि भी पहुंचे.

रिपोर्ट: दयानंद

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...