Sri Lanka Crisis -राष्ट्रपति राजपक्षे अन्दर ग्राउंड, प्रधानमंत्री- राष्ट्रपति के निजी आवास पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा

Sri Lanka Crisis –श्री लंका के हालात दिन पर दिन बेहद खराब होने की खबर है. सरकार विरोधी प्रर्दशनों पर कोई अंकुश लगता दिख नहीं रहा है. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री रॉनिल विक्रमसिंघे के आवासों पर कब्जा कर लिया है. श्रीलंकाई संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने ने कहा है कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे 13 जुलाई को अपना इस्तीफा सौंप देंगे.
यहां बता दें कि एक सर्वदलीय बैठक के बाद राजपक्षे को इस्तीफे के लिए पत्र लिखा गया था. पूरे देश में जारी प्रर्दशन के बीच राष्ट्रपति राजपक्षे की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है. पूरा देश अभूतपूर्व संकट के दौर से गुजर रहा है. पूरा देश अब तक से सबसे खराब दौर से गुजर रहा है.

हालत पर बनी हुई है विदेशी देशों और अन्तराष्ट्रीय दाताओं संस्थाओं की नजर

विदेशी देशों और अन्तराष्ट्रीय दाताओं संस्थाओं की नजर इस पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि हालात पर नजर रखी जा रही है. गतिरोध समाप्त होते ही आईएमएफ समर्थित योजनाओं पर काम किया जाएगा. जिस देश के आर्थिक हालात को एक बार फिर से पटरी पर लाया जा सके.

कई पत्रकारों को घायल होने की खबर

सेना प्रमुख जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है. ‘कोलंबो गजट न्यूज’ पोर्टल ने बताया कि सिल्वा ने श्रीलंका के सभी लोगों से देश में शांति बनाये रखने के लिए सशस्त्र बलों और पुलिस का समर्थन करने को कहा है. इस बीच कोलंबों के सरकारी अस्पताल में कई मीडिया कर्मियों के भर्ती होने की खबर आयी है. प्रधानमंत्री के निजी आवास में हुए प्रदर्शन के दौरान दो टेलीविजन पत्रकारों के साथ बुरी तरह मारपीट किये जाने की खबर है.

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img