SSB व वन विभाग की टीम ने बरामद किया तेंदुआ की खाल

बेतिया : बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और वन विभाग की संयुक्त टीम ने एक तेंदुआ की खाल को बरामद किया है। तेंदुआ के खाल के साथ दो नेपाली तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है जो नेपाली बाइक के सहारे भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व प्रशासन और एसएसबी जवानों ने गहन तलाशी के बाद भिखनाठोरी बॉर्डर पर यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार नेपाली तस्करों से पूछताछ के आधार पर पूरे तस्करी के गिरोह के उद्वेदन की कार्रवाई चल रही है।

पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि नेपाल के परसा नेशनल पार्क में तेंदुआ का शिकार कर खाल को भारत में सप्लाई करने की योजना थी। गिरफ्तार दोनों तस्कर नेपाल के बारा जिले के रहने वाले हैं जिनकी पहचान नवल किशोर सैनी और श्रृंग दोरजे लामा है। डीएफओ प्रदुमन गौरव के मुताबिक, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से जुड़े नेपाल के सीमाओं पर एसएसबी के साथ गहन चौकसी बरती जा रही है, जिसके कारण यह सफलता मिली है।

यह भी पढ़े : मामूली विवाद में छात्र को मारा चाकू

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...

Hemant Soren News: मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन CM...

Hemant Soren News, रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शुक्रवार को जरूरी सरकारी...

Deoghar Robbery: JMM नेता के घर हथियारबंद डकैती, 10 लाख तक...

Deoghar Robbery: झारखंड के देवघर में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर डकैती की वारदात को...