SSB जवान पर 1.5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से एक बड़ा ठगी मामला सामने आया है, जहां स्थानीय लोगों ने SSB जवान अखिलेश गिरि को लगभग 1.5 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप में पकड़कर पुलिस को सौंपा। आरोपी जवान बारीडीह स्थित विजया गार्डेन का निवासी बताया जा रहा है। मामले में पीड़ितों ने जवान और उसकी पत्नी के खिलाफ सिदगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद नोटिस देकर छोड़ दिया, और अब जवाब का इंतजार किया जा रहा है।

कैसे हुआ ठगी का खेल?

आरोप है कि जवान अखिलेश गिरि अपने परिचितों और स्थानीय लोगों को यह कहकर निवेश के लिए तैयार करता था कि यदि वे एक लाख रुपये जमा करेंगे तो हर माह दस हजार रुपये की कमाई मिलेगी। शुरुआत में कुछ लोगों को कुछ महीनों तक भुगतान किया गया, जिससे भरोसा बढ़ा और अधिक लोगों ने पैसे निवेश कर दिए। पीड़ित संतोष कुमार का आरोप है कि उसने अकेले 30 लाख रुपये निवेश किए थे। लेकिन जब भुगतान बंद हो गया और वह पैसे लेने गया, तो बताया गया कि आरोपी और उसकी पत्नी जल्द कहीं जाने की तैयारी में हैं।

महंगी गाड़ियां बन गई भरोसे का कारण:

शिकायत के अनुसार आरोपी अपने घर पर लोगों को बुलाता था और दावा करता था कि निवेश की गई रकम किसी कंपनी में लगा दी जाएगी। जवान के घर पर लग्जरी कार और बाइक खड़े होने के कारण लोग उस पर और भी आसानी से विश्वास कर लेते थे।

पुलिस की प्रतिक्रिया:

सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को कानून अनुसार नोटिस जारी की गई है और आगे की कार्रवाई उसके जवाब मिलने के बाद की जाएगी। उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी का शिकार कई लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं और मामले की जांच जारी है।

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img