‘रन फॉर नशा मुक्त बिहार’ में साइना ने ली भाग, कहा- पहले से बिहार में काफी आया है बदलाव

पटना : बिहार की राजधानी पटना में रविवार यानी एक दिसंबर को ‘नशा मुक्त बिहार‘ बनाने को लेकर लंबी दौड़ का आयोजन किया गया था। इस मैराथन का आयोजन बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पादन और प्रबंधन विभाग ने किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने शिरकत की थी। साइना ने इस प्रतिस्पर्धा की शुरुआत झंडा दिखाकर किया। कार्यक्रम में बिहार के मद्य निषेध विभाग के मंत्री रत्नेश सदा भी मौजूद रहे।

मैराथन में हजारों युवाओं ने भाग लिया

पटना के गांधी मैदान में ‘रन फॉर नशा मुक्त बिहार’ मैराथन के आयोजन में काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। इस मैराथन को चार राउंड में बांटा गया था। कल के इस मैराथन में सबसे लंबी दौड़ 41 किलोमीटर की रखी गई थी। वही दूसरे राउंड के दौर को 21 किलोमीटर का रखा गया था। तीसरे राउंड की दौड़ 11 किलोमीटर की थी तो वहीं चौथे राउंड की दौड़ पांच किलोमीटर की था। पूरे बिहार से इस मैराथन में 10 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया था।

बिहार के अधिकारियों ने भी लगाई दौड़

विभिन्न राउंड की दौड़ में रजिस्टर्ड धावकों ने दौड़ लगाई। मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के जरिए आज के इस कार्यक्रम के सभी राउंड के धावकों के लिए कुल 50 लाख रुपए की राशि पुरस्कार के तौर पर रखी गई थी। राजधानी पटना में कार्यरत और बिहार के कई आईएएस-आईपीएस ने भी इस मैराथन में भाग लिया। बिहार के आईएएस अधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने 21 किलो मीटर मैराथन में दौड़ लगाई तो मद्य निषेध विभाग के मंत्री रत्न सदा ने पांच किलोमीटर मैराथन में दौड़ लगाई।

यह भी देखें :

इस अवसर पर डीजे ओली का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। डीजे ओली की प्रस्तुति पर पटनावासी खूब थिरके। दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। वहीं मुख्य अतिथि बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बिहार के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस मैराथन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया काफी अच्छा लगा। साइना ने कहा कि अगर स्वास्थ्य अच्छा है तो सब कुछ अच्छा हो सकता है। उन्होंने लोगों को फिट रहने की सलाह दी। साथ ही साइना ने कहा कि पहले से बिहार में काफी बदलाव आया है।

यह भी पढ़े : पटना मैराथन में SSB के जवानों ने भी लिया भाग, आईजी ने की खास अपील…

Ramgarh Excise Raid: रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, आखिर...

Ramgarh Excise Raid: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। डिप्टी...

Ranchi Shooting Range News: खेलगांव में औचक निरीक्षण के दौरान क्या...

Ranchi Shooting Range News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के...

Jamshedpur BJP Meeting: भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद...

Jamshedpur BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर मेट्रोपॉलिटन यूनिट ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के...