बोधगया में आयोजित हुआ तृतीय बोधगया अंतरराष्ट्रीय मैराथन, देश-विदेश के धावकों ने लिया हिस्सा

बोधगया : बोधगया में तृतीय बोधगया अंतरराष्ट्रीय मैराथन का शुभारंभ रविवार को कालचक्र मैदान में हुआ। इस आयोजन में 20 देश और भारत के 22 राज्यों से आए दो हजार से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। मैराथन को पांच श्रेणियां में विभाजित किया गया था। धावकों ने 42, 21, 10, पांच और तीन किलोमीटर की दौड़ में अपनी क्षमता अनुसार, भागीदारी की। इसमें भूटान जापान थाईलैंड कनाडा अमेरिका सहित 20 देश के अंतरराष्ट्रीय धावक शामिल हुए।

मैराथन में SSB के जवानों एवं विभिन्न सैन्य बलों के कर्मी एवं स्कूली छात्र छात्राएं भी हिस्सा लिया

इस मैराथन में एसएसबी के जवानों एवं विभिन्न सैन्य बलों के कर्मी एवं स्कूली छात्र छात्राएं भी हिस्सा लिया। वहीं सफल धावकों को पुरस्कृत भी किया गया। बता दें कि यह आयोजन बोधगया के कालचक्र मैदान में हुआ। जहां कर्नल अरविंद झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अंतरराष्ट्रीय मैराथन स्वास्थ्य शांति और एकता का संदेश दिया।

यह भी पढ़े : गया में धान कारोबारी के घर इनकम टैक्स का छापा, टैक्स चोरी से जुड़ा है मामला…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...