धनबादः SSP ने न्यायालय परिसर का सिक्योरिटी चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें डीएसपी और थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे. आज के सिक्योरिटी चेकिंग का मुख्य उद्देश्य पूरे न्यायालय परिसर में जितने भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिंदु है, उन पर जांच की गई और कई दिशा निर्देश दिए गए.
मुख्यालय के दिशा निर्देश पर सिक्योरिटी चेकिंग अभियान
वहीं इस पूरे मामले पर SSP संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देश पर सिक्योरिटी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. पिछले कुछ समय में सुरक्षा की दृष्टिकोण से यह देखा गया है की कोर्ट परिसर में कई ऐसे भी गेट हैं जहां से कोई भी प्रवेश कर सकता है. ऐसे में आज का पूरा निरीक्षण सीधे तौर पर सुरक्षा को लेकर रहा. साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि कैसे पूरे कोर्ट परिसर में सुरक्षा को बेहतर किया जा सके.
Highlights







