ट्रांसपोर्ट नगर में नए भवन यातायात थाना का SSP ने किया उद्घाटन

117
ट्रांसपोर्ट नगर में नए भवन यातायात थाना का SSP ने किया उद्घाटन
Advertisment

पटना सिटी : पटना सिटी स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में नए भवन यातायात थाना का उद्घाटन वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय के शर्मा ने किया। साथ में ट्रैफिक एसपी सागर कुमार के अलावा कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। साथ ही एसएसपी ने वृक्ष लगाकर हरियाली का संदेश दिया है। यातायात नए भवन का उद्घाटन से पूरे बाईपास की समस्याओं का निदान होने की बात बताई जा रही है। वहीं जाम से भी छुटकारा मिलेगा और यहां ट्रेनिंग सेंटर का भी व्यवस्था किया गया है। सीसीटीवी कैमरे से लेकर तमाम आधुनिकीकरण व्यवस्थाएं दी गई है।

Advertisment

यातायात थाना बनने से यातायात के प्रशासन को काफी सुविधा मिलेगा – SSP कार्तिकेय के शर्मा

एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि यातायात थाना बनने से यातायात के प्रशासन को काफी सुविधा मिलेगा। क्योंकि जो पुराना थाना था उसमें व्यवस्था नहीं होने से काफी दिक्कतें आती थी। लेकिन नए भवन बनने से काफी दिक्कतें जो आती थी वह खत्म हो जाएगी। एसएसपी ने कहा कि जो बाईपास के तरफ ट्रैफिक व्यवस्थाएं कमी हुई थी उसको दुरुस्त किया जाएगा। यहां यातायात थाना बनने से लोगों को भी सुविधा प्राप्त होगी।

Patna SSP 1 4 22Scope News

यह भी पढ़े : कंप्यूटर परीक्षा से लेकर पेंशन तक, बैठक में क्यों लिए गए कई बड़े फैसले

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Advertisement