कंप्यूटर परीक्षा से लेकर पेंशन तक, बैठक में क्यों लिए गए कई बड़े फैसले

129
कंप्यूटर परीक्षा से लेकर पेंशन तक, बैठक में क्यों लिए गए कई बड़े फैसले
कंप्यूटर परीक्षा से लेकर पेंशन तक, बैठक में क्यों लिए गए कई बड़े फैसले
Advertisment

पटना : बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से अपर सचिव संजय कुमार की अध्यक्षता में प्रशाखा-4 के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अपर सचिव के स्तर से प्रशाखा-4 के अधीन संचालित सभी प्रमुख कार्यों, प्राप्त पत्रों, लंबित संचिकाओं एवं प्रगति की स्थिति की गहन समीक्षा की गई।

Advertisment

सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए – सचिव संजय कुमार

सचिव संजय कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इस बैठक में प्रशाखा से संबंधित सभी वरीय एवं कनीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में अपर सचिव ने स्पष्ट किया कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों में दक्षता और गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए जनहित सर्वोपरि रखा जाए।

Rural Works Department 6 22Scope News

सचिव ने तकनीकी दक्षता को विभागीय कार्यकुशलता का आधार मानते हुए अपर सचिव ने उन कनीय अभियंताओं को तत्काल स्मारित करने का निर्देश दिया

सचिव ने तकनीकी दक्षता को विभागीय कार्यकुशलता का आधार मानते हुए अपर सचिव ने उन कनीय अभियंताओं को तत्काल स्मारित करने का निर्देश दिया। जिन्होंने अभी तक कंप्यूटर सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे व्यक्तिगत स्तर पर संपर्क स्थापित कर संबंधित अभियंताओं को शीघ्र परीक्षा उत्तीर्ण करने संबंधी निर्देश से अवगत कराना सुनिश्चित करें। बैठक में कर्मियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपर सचिव ने सेवानिवृत्त कनीय अभियंताओं के लंबित सेवान्त लाभों के त्वरित निष्पादन का सख्त निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त जिन मामलों में प्रक्रियात्मक बाधाएं हैं, उन्हें दूर करने के लिए संबंधित प्रशाखाओं के बीच समन्वय स्थापित कर एचआरएमएस पोर्टल पर आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी करने को कहा गया।

यह भी पढ़े : पटना में चल रहा है ऐसा कार्यक्रम, जो एसिड अटैक सर्वाइवर्स के लिए बन सकता है गेमचेंजर

Advertisement