रांची: झारखंड राज्य आवास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय लाल पासवान और हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक व सदस्य राकेश सिन्हा को प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बधाई दी और कहा कि चुने गए सभी लोग अनुभवी हैं. इसलिए दी गई जिम्मेदारी को ईमानदारीपूर्वक निभाएं.
इससे पहले नवनियुक्त अध्यक्ष व सदस्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मिले और उनका आभार प्रकट किया. नवनियुक्त अध्यक्षों ने कहा कि बोर्ड निगम का गठन प्रदेश नेतृत्व की मजबूती और सरकार से बेहतर संबंध का ही परिणाम है.
बधाई देने वालों में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राज राजेंद्र प्रताप देव, प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर एम तौसीफ, गजेन्द्र सिंह, सूर्यकांत शुक्ला, आलोक तिवारी, मोबिन अंसारी शामिल थे।


