BSP के प्रदेश महासचिव ने हाथी छोड़ थामा लालटेन, पटना में…

पटना: बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय मे BSP के प्रदेश महासचिव सह पूर्व जिला परिषद सदस्य चांद ने अपने समर्थकों के साथ राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व सांसद विजय कृष्ण एवं प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद के समक्ष राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि चंचल मिश्रा को राष्ट्रीय जनता दल का प्रतीक चिह्न गमछा, सदस्यता रसीद देकर राजद की सदस्यता ग्रहण कराई गई, तथा लालू प्रसाद के संघर्षों और संसदीय जीवन पर आधारित गोपालगंज टू रायसीना पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सभी वर्गों को साथ लेकर चलने पर विश्वास करती है। इसी कारण सभी वर्ग के लोग राष्ट्रीय जनता दल से लगातार जुड़ रहे हैं। और समाज के लोगों के लिए 17 महीने के महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में नौकरी और रोजगार के लिए जो कार्य नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में किए गए हैं, उसके प्रति लोगों का विश्वास और समर्थन और बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद और तेजस्वी ने शोषितों, वंचितों, अति पिछड़ो, दलितों और समाज के सभी वर्गों को न सिर्फ गले लगाया, बल्कि उन्हें हर स्तर पर मान- सम्मान भी दिया। साथ ही साथ सामाजिक न्याय की धारा को मजबूती प्रदान करने के लिए संघर्ष और आंदोलन वाले राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पहचान भी दी है।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार राम, जेम्स कुमार यादव, उपेंद्र चंद्रवंशी, दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा उर्फ कवि जी, उमाशंकर चौबे, संजय सिंह, शंभू शंकर पांडेय,जयराम मिश्रा सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- BSP के प्रदेश महासचिव शामिल हुए RJD में

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BSP BSP BSP BSP

BSP

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...

Jharkhand High Court: महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में अभ्यर्थियों को राहत, 6...

झारखंड हाईकोर्ट ने महिला पर्यवेक्षिका भर्ती मामले में अभ्यर्थियों को राहत दी है। एनसीएल और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति रोकने वाले...

JSSC CGL Scam: सुषमा कुमारी निलंबित, गिरफ्तारी के करीब दो महीने...

 झारखंड JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में आरोपी सुषमा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत...