बीजेपी अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर लगाए बड़े आरोप

झारखंड: युवाओं को धोखा देने और उनके भविष्य से खेलने का सरकार पर लगाया आरोप झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने राज्य सरकार पर बेरोजगार नौजवानों को धोखा देने का आरोप लगाया.

अभ्यर्थियों के आंदोलन को बीजेपी के साथ दिए जाने पर दीपक प्रकाश ने कहा इस सरकार के खिलाफ जो लोग न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं उनके साथ हमारी पार्टी है.

11 अप्रैल को प्रोजेक्ट बिल्डिंग का घेराव करेगी बीजेपी

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि , इस शासन से निजात दिलाने के लिए राज्य के सभी बूथों से कार्यकर्ता और समर्थक 11 अप्रैल को प्रोजेक्ट बिल्डिंग का घेराव करने का काम करेंगे और इस सरकार के ताबूत पर कील ठोकने का काम करेंगे।

5 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा राज्य सरकार ने नहीं किया पूरा

राज्य की सरकार को राज्य के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली सरकार बताते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के समय बेरोजगारों, नौजवानों से कहा गया था कि एक साल में 5 लाख लोगों को रोजगार देगें, पर इनके नेतृत्व में खोट रहा .

इस सरकार ने नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर निराशा पैदा करने का काम किया. अभ्यर्थियों के आंदोलन को बीजेपी के साथ पर दीपक प्रकाश ने कहा इस सरकार के खिलाफ जो लोग न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं उनके साथ हमारी पार्टी है.

दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर वित्तीय अराजकता का भी लगाया आरोप

दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर वित्तीय अराजकता का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा विकास की उलटी गिनती हो रही है. इस राज्य में अवैध माइनिंग हो रहा. अधिकारी को एक पार्टी का एजेंट बना कर काम होता है. दीपक प्रकाश ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधियों, असामाजिक तत्वों के द्वारा हिंदू जनमानस के खिलाफ काम हुआ ,पर कोई कारवाई नहीं हुई।

राहुल गांधी को बेल पर क्या बोले झारखंड बीजेपी अध्यक्ष ?

राहुल गांधी को सोमवार को मान हानि मामले में सूरत कोर्ट से बेल मिलने पर झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा राहुल गांधी ऐसे नेता हैं जो पहले से भी बेल पर थे और फिर बेल मिला है। आज ऐसे मामले में उन्हें बेल मिला है, जिसमें उन्होंने पिछड़ों के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा राहुल गाँधी ने देश ही नही विदेशों में भी देश का मान घटाया है ऐसे में राहुल गांधी को देश की जनता स्वीकार नही करेगी.

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और 'बिहार केसरी' के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती बुधवार, 21...

रथिन भद्र को मिला प्रतिष्ठित Dr. Subrato Maitra Memorial Award, समाज...

रथिन भद्र को समाज सेवा, जल संरक्षण और बंगाली संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सुब्रतो मैत्रा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित...