राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2024 का आज से हुआ भव्य आगाज

पटना : राज्य स्तरीय युवा उत्सव के प्रथम दिन गुलाबी ठंड के बीच बैंड बाजा के साथ कदमताल करते हुए जिलावार प्रतिभागियों की टोली उत्साह से झूमते हुए गांधी मैदान में प्रवेश किए। तोरण द्वार पर तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया गया। उद्घाटन सत्र में पंडाल के द्वार पर तिलक लगाकर आगत अतिथियों का अभिनंदन किया गया। उद्घाटन सत्र के कार्यक्रम में परिवहन विभाग मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री शीला कुमारी, मुख्य अतिथि केंद्र सरकार के पशुपालन मत्स्य एवं डेयरी मंत्रालय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं आगन्तुकों के द्वारा पीपल के पेड़ मे जलार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस दौरान वेद विद्यालय अशोकधाम के बच्चों के द्वारा स्वस्तीवाचन एवं मंगलाचरण का पाठ किया गया । कला संस्कृति विभाग से जुडे़ सौम्या चक्रवर्ती के द्वारा उदघोषण एवं क्रमवार जिला पदाधिकारी लखीसराय मिथिलेश मिश्र के द्वारा मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री, उद्घाटनकर्ता उपमुख्यमंत्री, बिहार सरकार के परिवहन मंत्री, सूर्यगढा़ के विधायक प्रह्लाद यादव, विशेष सचिव कला संस्कृति विभाग सीमा त्रिपाठी, निदेशक कला संस्कृति विभाग रूबी को चादर और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के रूप में पेड़ देकर स्वागत किया गया। जिला पदाधिकारी लखीसराय, पुलिस अधीक्षक लखीसराय, अध्यक्षा जिला परिषद लखीसराय, अध्यक्ष नगर परिषद लखीसराय को चादर एवं पेड़ भेंट कर उप विकास आयुक्त लखीसराय कुंदन कुमार के द्वारा स्वागत किया गया। किलकारी के बच्चों के द्वारा सामूहिक रूप से बिहार गीत की प्रस्तुति की गई।

State Level Youth Festival 2 22Scope News

जिला पदाधिकारी लखीसराय के द्वारा आगत अतिथियों के स्वागत करते हुए प्रतिभागियों को कार्यक्रम को यादगार बनाने का आह्वान किया गया। बालिका विद्यापीठ के बच्चियों के द्वारा मोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विशेष सचिव कला संस्कृति विभाग सीमा त्रिपाठी द्वारा अपने संबोधन मे युवाओं को अनुशासन के साथ अपना बेस्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि ने युवाओं को देश का कर्णधार बताया तथा चिंतन करते हुए अपने चरित्र और संबल को मजबूत कर विकास के निरंतर हो रहे प्रयास से अवगत रहें। राष्ट्रीय युवा उत्सव पटना मे कराने का आश्वासन मंत्री के द्वारा दिया गया। बांका के टीम द्वारा संक्षिप्त प्रस्तुति दी गई। हिन्दुस्तान के वरिष्ठ संपादक और युवा महोत्सव के कार्यकारिणी सदस्य आशीष कुमार मिश्र के द्वारा बेहतर व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन लखीसराय के प्रति आभार प्रकट किया गया और 2006 से लगातार संपन्न हो रहे युवा उत्सव की जानकारी दी गई।

State Level Youth Festival 3 22Scope News

सूर्यगढ़ा के विधायक द्वारा कला के महत्व पर प्रकाश डाला गया। पुन: पटना जिला के द्वारा सामा चकेवा नृत्य की संक्षिप्त प्रस्तुति हुई। उदघाटन सत्र के कला यात्रा के दौरान बेहतर प्रस्तुति के लिए पटना जिला को प्रथम, मधुबनी को द्वितीय तथा लखीसराय को तृतीय पुरस्कार उपमुख्यमंत्री के द्वारा प्रदान किया गया। उपमुख्यमंत्री ने अपने अभिभाषण में कला विभाग को बिहार के पांच भाषाओं को मिलाकर गीत तैयार करने का अनुरोध किया गया। कला संस्कृति विभाग के निदेशक रूबी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैद रही। वरीय उपसमाहर्ता शशांक कुमार, राहुल कुमार, शशी कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, विनोद प्रसाद एवं कला संस्कृति पदाधिकारी की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही।

यह भी देखें :

बिहार भर के 38 जिलों से 1554 प्रतिभागी हुए सम्मिलित

पटना (64), नालंदा (31), भोजपुर (27), रोहतास (33), बक्सर (33), कैमूर (45), पश्चिम चंपारण (37), पूर्वी चंपारण (23), शिवहर (25), मुजफ्फरपुर (27), सीतामढ़ी (24), वैशाली (51), सारण (32), सीवान (36), गोपालगंज (36), सहरसा (22), मधेपुरा (54), सुपौल (42), लखीसराय (45), शेखपुरा (51), खगडिया (35), बेगूसराय (66), जमुई (32), मुंगेर (33), गया (71), नवादा (26), औरंगाबाद (37), जहानाबाद (59), अरवल (41), पूर्णिया (65), कटिहार (45), अररिया (45), किशनगंज (32), दरभंगा (38), मधुबनी (55), समस्तीपुर (49), बांका (26) और भागलपुर से 61 प्रतिभागी अपने-अपने जिलों में विभिन्न विधाओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर इस आयोजन में सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़े : तुम Leader नहीं सौदेबाज हो, भड़के पंजाब के शाही इमाम ने जम कर सुनाई खरी खोटी

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...