विजय सिन्हा ने दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव का किया उद्घाटन

लखीसराय : लखीसराय में दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव का भव्य उद्घाटन बिहार के डिप्टी सीएम सह कला संस्कृति मंत्री विजय कुमार सिन्हा, कला संस्कृति विभाग की विशेष सचिव सीमा त्रिपाठी एवं लखीसराय डीएम मिथलेश मिश्र ने संयुक्त रूप से किया गया। संग्रहालय ऑडिटोरियम में आयोजित युवा महोत्सव में 700 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। युवा महोत्सव में गीत, संगीत, नृत्य और कला की अलग-अलग विधाओं में प्रतिभागियों ने मंच पर हुए कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई एवं अपनी कला का प्रदर्शन किया। इससे पहले सुबह में प्रभातफेरी के साथ युवा महोत्सव का आगाज किया गया। जिसमें डीएम ने लोगों को सामाजिक सरोकारों से जुड़ा संकल्प दिलाया।

इस मौके पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा यह महोत्सव न केवल सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक है, बल्कि युवा सृजनात्मकता का अद्भुत उदाहरण भी प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति दुनिया की 65 प्रतिशत जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करती है, जो आने वाले वर्षों में भारत को विश्वगुरु बनाने में सहायक होगी। वहीं डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने नेता प्रति पक्ष तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा है।

Vijay Sinha 2 1 22Scope News

लखीसराय के डीएम मिथलेश मिश्र ने बताया कि इस महोत्सव में नृत्य, संगीत, कला और साहित्यिक गतिविधियों से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। यह महोत्सव छात्रों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर सड़क मार्ग से विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

यह भी देखें :

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...