पीएम मोदी, अमित शाह,और प्रियंका गांधी का तुफानी दौरा , प्रियंका रोसड़ा में करेंगी रोड शो

पीएम मोदी, अमित शाह,और प्रियंका गांधी का तुफानी दौरा , प्रियंका रोसड़ा में करेंगी रोड शो

22 Scope News Desk :    बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव में महज एक ही दिन बचे हैं। पहले चरण में कुल 121 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है ऐसे में एनडीएमहागठबंधन अपने प्रत्याशियों के लिये आखिरी दांव खेलने में पीछे नही रहना चाहते हैं। आज पीएम मोदी, अमित शाह और  प्रियंका गांधी से लेकर कई दिग्गज नेता चुनावी सभा को संबोधित कर अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।

Goal 7 22Scope News

पीएम मोदी सहरसा और  कटिहार में करेंगी चुनावी सभा 

पीएम मोदी आज बिहार में दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम की पहली सभा सहरसा जिले में होगा। वह यहां दोपहर 1:45 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जहां वह NDA उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। इसके बाद, PM मोदी कटिहार जिले के लिए रवाना होंगे, जहां वह दोपहर 3:30 बजे दूसरी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

pm modi 22Scope News

मधुबनी और सीतामढ़ी में गरजेंगे गृहमंत्री अमित शाह

वहीं गृह मंत्री अमित शाह मधुबनी और सीतामढ़ी की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इन जिलों में पहले चरण में ही मतदान होना हैं। एनडीए की तरफ से वोटरों की लामबंदी का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। एक से एक स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार रही है।

Amit Shah Lakhisarai copy 22Scope News

सोनबरसा और लखीसराय की सभा के बाद रोसड़ा में होगा रोड शो

वहीं कांग्रेंस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सोनबरसा में करेंगी चुनावी सभा को संबोधित करेंगी उसके बाद उनकी दूसरी सभा लखीसराय में होगी। प्रियंका गांधी रोसड़ा में रोड शो करेंगी।

कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ के अनुसार प्रियंका गांधी सुबह 11.30 बजे सोनबरसा जाएंगी, जहां वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। सेानबरसा सुरक्षित सीट है, जहां से कांग्रेस के टिकट पर सरिता देवी उम्मीदवार हैं।
यहां प्रियंका करीब दो बजे पहुंचेगी। बता दें कि लखीसराय से कांग्रेस के टिकट पर अमरेश कुमार अनीश चुनाव मैदान में हैं। जिनका मुकाबला प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से है।

इसके बाद रोसड़ा में एक एक रोड शो करेंगी। जहां से कांग्रेस के टिकट पर पूर्व डीजीपी बीके रवि चुनाव लड़ रहे हैं।

 ये भी पढ़े :  Patna Election 2025: जातीय समीकरण का वही पुराना गणित, Yadav और Bhumihar का दबदबा बरकरार

Saffrn

Trending News

Basia Raid Update: अवैध बालू भंडारण पर सख्त कार्रवाई, 30,000 घनफीट...

 गुमला के बसिया क्षेत्र में जिला टास्क फोर्स की छापेमारी, 30,000 घनफीट अवैध बालू जब्त। 10 लोगों की संलिप्तता, प्रशासन ने शुरू की कानूनी...

Piparwar Encounter: मुठभेड़ में 4 कुख्यात नक्सली ढेर, सहदेव महतो और...

झारखंड के पिपरवार में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर। सहदेव महतो और उसकी पत्नी नताशा की मौत, इलाके में...

राहुल गांधी नागरिकता मामला : इलाहाबाद हाईकोर्ट का CBI जांच और...

लखनऊ: भारतीय राजनीति में एक नया न्यायिक भूचाल आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक...

30 और 31 मई को होगी BCEC परीक्षा, 22 मई को...

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCEC) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा...

राज्य के किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के निर्देश पर चीनी मिलों ने किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96 फीसदी राशि भुगतान कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img