Advertisment

राजस्व विभाग में अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई, बेलछी के तत्कालीन CO पर गिरी गाज

पटना : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने विभागीय कार्यों में लापरवाही, अनुशासनहीनता और सरकारी नियमों की अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए पटना जिले के बेलछी के तत्कालीन अंचल अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुखी राजस्व प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है व सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या अनियमितता को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बेलछी के तत्कालीन CO पियूष मिश्रा के विरुद्ध विभिन्न गंभीर आरोपों के आधार पर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है – मंत्री दिलीप जायसवाल

मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने बताया कि बेलछी के तत्कालीन अंचल अधिकारी पियूष मिश्रा के विरुद्ध विभिन्न गंभीर आरोपों के आधार पर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। आरोपों में वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना, सरकारी कार्यों के निष्पादन में लापरवाही, वित्तीय अनियमितता और सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन जैसे मामले शामिल हैं। अधिकारियों को जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ काम करने का निर्देश दिया।

मंत्री जायसवाल ने कहा- राजस्व प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़ा हुआ है

मंत्री जायसवाल ने कहा कि राजस्व प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़ा हुआ है। ऐसे में अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही या अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और ऐसे मामलों में दोषी अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि वे शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन करें, पारदर्शिता बनाए रखें व जनता को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

एक महीने में 63 कर्मियों पर गिरी कार्रवाई की गाज

मंत्री ने बताया कि पिछले महज एक महीने में अबतक 63 राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध विभिन्न मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। इससे पहले भी भ्रष्टाचार, दाखिल-खारिज में अनियमितता, सरकारी कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोपों में कई अंचल अधिकारियों एवं राजस्व कर्मियों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई है।

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति रहेगी आगे भी जारी – मंत्री दिलीप

मंत्री दिलीप जायसवाल ने दोहराया कि विभाग में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत कार्रवाई आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना है और इस लक्ष्य में बाधा बनने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : ट्रांसफर के बाद जॉइनिंग में देरी अब पड़ेगी भारी, मंत्री दिलीप जायसवाल का सख्त निर्देश

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...