रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल
धनबादः सड़क दुर्घटनाओं में घायलों और बीमार लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाली 108 एम्बुलेंस चालकों, सहचालकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने पिछले 4 महीने से बकाए वेतन का भुगतान की मांग को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखा है। इनलोगों ने हड़ताल शुरू करने के बाद बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव भी किया था। जिले में 27 एंबुलेंस अभी अपनी सेवा दे रहें है। जिनको चलाने की जिम्मेवारी 108 एम्बुलेंस चालकों और सहचालकों के कंधे पर है। दो पाली में एंबुलेंस को चलाया जाता है। 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन करने वाली कंपनी के तरफ से वेतन भुगतान किया जाता है, लेकिन पिछले 4 महीने से कर्मचारियों को बस आश्वासन देकर काम करवाया जा रहा है। अगस्त महीने में कंपनी का एग्रीमेंट भी खत्म हो गया है, इसलिए कर्मचारी ज्यादा परेशान है।







