Advertisment

Katihar में सड़क पर जोरदार धमाका, एक महिला समेत चार…

क़टिहार: कटिहार में जोरदार धमाका होने से दो महिला समेत चार व्यक्ति घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना Katihar के बलरामपुर थाना क्षेत्र के लाछोर इलाके की है जहां एक जोरदार ब्लास्ट हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर दो थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। घायलों की पहचान शेख बजर, दिलो खातून, बिजलो और गोपाल के रूप में की गई।

सड़क किनारे झोले में रखा था

घायल शेख बजर ने बताया कि वह बाइक से अपने घर जा रहा था इसी दौरान रास्ते में एक महिला ने उसे रोका और कहा कि एक झोला में कुछ रखा हुआ है उसे देख लीजिये। महिला के कहने पर जब सामान देखने के लिए गए उसी वक्त जोरदार धमाका हो गया जिसमें एक महिला समेत चार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया भेजा गया है।

Katihar एसपी ने कहा

वहीं घटना की सूचना पर Katihar के बलरामपुर और तेलता थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। मामले में कटिहार के एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि ब्लास्ट की सूचना मिली है, फ़िलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   भागलपुर में PM ने बिहार को दी कई सौगात, इशारों इशारों में राजद-कांग्रेस पर भी बरसे

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...