प्रिंसिपल व शिक्षक के खिलाफ छात्र संगठनों का आंदोलन, कॉलेज परिसर में दिया धरना

बेगूसराय : बेगूसराय के एमआरजेडी कॉलेज में 24 अक्टूबर को परीक्षा के दौरान छात्र और उसके परिजनों की पिटाई का मामला अब लगातार तूल पकड़ता ही जा रहा है। वहीं एमआरजेडी कॉलेज के शिक्षक और प्रिंसिपल के गिरफ्तारी को लेकर लगातार छात्र संगठनों के द्वारा आंदोलन करके एमआरजीडी कॉलेज के परिसर में धरना पर बैठ गए हैं। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया है।

वहीं 86 घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस के द्वारा एमआरजेडी कॉलेज के शिक्षक और प्रिंसिपल की गिरफ्तारी होने से छात्र संगठन के नेता के द्वारा उग्र आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान छात्र नेता ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 86 घंटा बीत गया है। लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी प्रिंसिपल और शिक्षक की गिरफ्तारी नहीं की है। जिससे साफ जाहिर लग रहा है कि कहीं ना कहीं पुलिस की गठजोड़ दर्शाता है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि जब तक आरजेडी कॉलेज के प्रिंसिपल और शिक्षक गिरफ्तार नहीं होते हैं तब तक छात्र संगठनों के द्वारा आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने ने कहा है कि जिस तरीके से शिक्षकों के द्वारा बेहरमी से छात्र एवं छात्राओं सहित उनके परिजनों की पिटाई की गई है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि वह शिक्षक नहीं है वह गुंडे हैं। वैसे गुंडे को जिला प्रशासन अभिलंब गिरफ्तार कर उसे जेल भेजें।

यह भी देखें :

इस घटना के बाद पूर्व प्राचार्या अशोक सिंह शिक्षक एवं उसके पुत्र प्रिंसिपल अमित कुमार फरार है। अभी तक प्रिंसिपल और शिक्षक पुलिस के पकड़ से बाहर है इसको लेकर छात्र संगठन के नेताओं में काफी आक्रोश देखी जा रही है। आपको बताते चले की 24 अक्टूबर को एमआर जेडी कॉलेज के शिक्षकों के द्वारा गुंडागर्दी मामला सामने आया था। जहां छात्र एवं छात्राओं सहित परिजनों के साथ जमकर लाठी डांटे से बेरहमी से पिटाई की थी। इस टी का मामला लगातार दिन पर दिन तूल पकड़ता ही जा रहा है। आज भी छात्र संगठनों के द्वारा जीडी कॉलेज में गिरफ्तारी को मांग को लेकर उग्र विरोध प्रदर्शन और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में गांजा के साथ छह अपराधी गिरफ्तार

अजय कुमार शास्त्री की रिपोर्ट

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...