इंजीनियरिंग डिग्री कॉलेज छतौना में बच्चों ने किया हंगामा, प्रिंसिपल की हटाने की कर रहे हैं मांग

शिवहर : जिले के इंजीनियरिंग डिग्री कॉलेज छतौना बिशनपुर में कॉलेज के स्टूडेंटों ने प्रिंसिपल एवं गार्ड को हटाने को लेकर जमकर हंगामा कर रहे है। कॉलेज के छात्रों ने बताया है कि किसी भी समस्या के समाधान को लेकर प्रिंसिपल सर के द्वारा डांट-डपट कर गाली देकर भगा दिया जाता है वही गार्ड दीपक के द्वारा भी बदतमीजी की जाती है और गाली दी जाती है।

इस बाबत प्रिंसिपल सैरूद्दीन ने बताया है कि बच्चों के द्वारा बिगत शुक्रवार को गार्ड के साथ मारपीट की गई। कॉलेज का शीशा तोड़ दिया गया। सीसीटीवी भी तोड़ दिया गया। इसको देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने पुलिस प्रशासन को बुलाया था। बच्चों के द्वारा घटित घटना सीसीटीवी फुटेज कमरे में कैद है।

प्रिंसिपल सैरूद्दीन ने बताया है कि आज कॉलेज में विधि व्यवस्था दुरुस्त को लेकर डिसिप्लिन कमेटी बनाई जा रही थी। इससे नाराज कुछ छात्रों ने प्रिंसिपल एवं गार्ड को हटाने की मांग कर रहे हैं तथा हंगामा कर रहे हैं। बच्चों के द्वारा हंगामा को देखते हुए पुलिस प्रशासन को बुलाया जा रहा है।
प्रिंसिपल ने बताया है कि इंजीनियरिंग डिग्री कॉलेज छतौना में 280 बच्चे आवासीय व्यवस्था में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। जिसमें से 60-70 बच्चों के द्वारा हंगामा किया जा रहा है।

गजेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट 

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...