छात्रा ने ठुकरा दिया शादी का प्रस्ताव तो गुस्से में कर दी हत्या, पुलिस ने दबोचा…

भागलपुर: भागलपुर में बीते दिनों एक छात्रा का शव एक खेत से बरामद होने की गुत्थी अब पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार भी कर ली है। मामला भागलपुर के नौगछिया पुलिस जिला का है जहां बीते 31 मई को एक छात्रा अपने कॉलेज जाने के नाम पर निकली थी लेकिन लौट कर वापस घर नहीं आई। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन भी की और पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई लेकिन छात्रा का कुछ पता नहीं चला था।

3 जून को छात्रा का शव रंगरा थाना क्षेत्र में मक्के के एक खेत से बरामद हुआ जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस की जांच में FSL के साथ ही कई थाना और DIU की टीम को लगाया गया और फिर पुलिस ने जांच के दौरान रंगरा थाना क्षेत्र के चापर गांव निवासी युवक प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए हत्या का कारण भी बताया। उसने बताया कि वह युवती से प्रेम करता था और उससे शादी भी करना चाहता था लेकिन युवती ने उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। इसके साथ ही युवती ने उससे बातचीत करना भी बंद कर दिया था।

LN Mishra 1 22Scope News

यह भी पढ़ें – पटना के कंकड़बाग इलाके में सड़क चौड़ीकरण से सुविधाजनक होगा आवागमन- नितिन नवीन

इसी वजह से आक्रोशित आरोपी युवक ने युवती को 30 मई को मिलने के लिए रेलवे ढाला पर बुलाया जहां उसके साथ एक और दोस्त था। इस दौरान युवक ने युवती को शादी के लिए तैयार करने की कोशिश की लेकिन जब युवती तैयार नहीं हुई तो युवक ने अपने दोस्त के साथ मिल कर युवती की गला दबा कर हत्या कर दी और शव बगल के मक्के खेत में फेंक दिया। उन लोगों ने छात्रा का मोबाइल और साइकिल भी छिपा दिया था। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  एक वर्ष से निलंबित पुलिसकर्मी के घर में AK 56 और इंसास राइफल, छापेमारी में पहुंची STF पर…

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के 6 जिलों के अस्पतालों में...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा तेज कर दी...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: किसानों के लिए बड़ी खबर! फसल नुकसान...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: बिहार के किसानों के लिए राहत की खबर है। सहकारिता विभाग के मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य फसल सहायता...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में कितने पद खाली?...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में पहल शुरू की गई है।...