एक वर्ष से निलंबित पुलिसकर्मी के घर में AK 56 और इंसास राइफल, छापेमारी में पहुंची STF पर…

समस्तीपुर: समस्तीपुर में एसटीएफ और पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक वर्ष से निलंबित एक पुलिसकर्मी के घर से भारी मात्र में हथियार बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की अहले सुबह एसटीएफ की टीम ने मोहिउद्दीननगर के सुल्तानपुर दियारा इलाके में निलंबित पुलिसकर्मी सरोज सिंह उर्फ़ निमकी के घर पहुंच कर छापेमारी शुरू की। छापेमारी अब तक लगातार जारी है।

इस दौरान पुलिस और एसटीएफ की टीम ने घर से एक 56 और इंसास राइफल समेत कई अत्याधुनिक हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी निलंबित पुलिसकर्मी के तीन भाइयों को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ और पुलिस की टीम जब छापेमारी के लिए पहुंची तो उसके ऊपर फायरिंग भी की गई। पुलिस की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई और पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है। हालांकि हथियार बरामदगी और हिरासत में लिए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें – 25 वर्ष का हो गया मुजफ्फरपुर का राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र, सिल्वर जुबली समारोह में

पुलिस ने आसपास के लोगों को घरों से नहीं निकलने की अपील की है। इसके साथ ही एसटीएफ ने पूरे गांव में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दिया है। बताया जा रहा है कि निमकी गैरकानूनी काम करने के आरोप में विभाग ने करीब एक वर्ष पहले निलंबित किया था जिसके ऊपर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। इस बीच अब उसके घर से भारी मात्रा में हथियार की बरामदगी के बाद आसपास के लोग भी चकित हैं वहीँ पुलिस टीम पर फायरिंग की सूचना पर पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

LN Mishra 1 22Scope News

बताया जा रहा है कि निमकी पर पुलिस में रहते हुए आर्मी में भर्ती के नाम पर ठगी करने का आरोप लगा था। इसके साथ ही उसके ऊपर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप लगा था। मामले में निमकी की मां ने बताया कि सुबह जगे ही थे तभी पुलिस की टीम आ धमकी और पूरे घर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मेरे तीन बेटे को भी ले गई है। पुलिस की यह कार्रवाई क्यों की जा रही है यह समझ में नहीं आ रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    जनता का काम नहीं करने वाले दो अधिकारी हो चुके हैं निलंबित, मंत्री ने कहा ‘नहीं बर्दाश्त की जाएगी…’

समस्तीपुर से आलोक कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Drug Syndicate: रांची में अंतरराष्ट्रीय नशा कारोबार का खुलासा, युवती...

 रांची में एनसीबी ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा कर युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडीएमए और गांजा जब्त, जांच जारी।Ranchi...

 Ranchi Train Waiting List: छठ महापर्व पर घर लौटना होगा मुश्किल,...

 छठ महापर्व पर झारखंड लौटने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ी। रांची, हटिया और बिहार आने वाली कई ट्रेनों में नवंबर की शुरुआत से लंबी...

Jharkhand Weather Update: 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, रांची समेत कई...

 झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। रांची समेत कई इलाकों में बादल और हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश के...