गोड्डाः जिला के मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय बलबड्डा में इन दीनों जल जमाव के कारण छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक भी परेशान है. विद्यालय प्रांगण में जल जमाव होने के कारण विद्यालय की नरकीय स्थिति बन गई है. जल जमाव के चलते पानी में चलकर छात्र-छात्राओं को आना जाना पड़ता है. वहीं लंबे समय से जल जमाव होने के कारण उसे निकालने वाली बदबू से सभी को परेशानी होती है.
स्कूल परिसर में कुछ दिन पूर्व स्कूल परिसर में मिट्टी भी भर गया था. लेकिन स्थिति जस के तस बनी रही. विद्यालय परिसर तथा विद्यालय के पीछे भी जलमग्न हो जाता है. पानी की निकासी नहीं होने के कारण बारिश होने पर स्कूल परिसर में पानी जमा हो जाता है. इसके बाद पानी कई महीनों तक बसे रहते हैं. जिससे पानी दूषित हो जाता है और बीमारी होने का डर सता सताने लगता है. जल जमाव हो जाने से अब छात्र-छात्राओं को पानी से होकर अपने क्लास रूम तक पहुंचना पड़ रहा. राज्यकीय मध्य विद्यालय बलबड्डा स्कूल में 1 से लेकर आठवीं कक्षा तक पढ़ाई होती है. कुल चार शिक्षक हैं, स्कूल में कल 172 बच्चे हैं.
वहीं राज्यकीय मध्य विद्यालय बलबड्डा के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अनवारुल हक ने कहा कि जल जमाव की समस्या के समाधान के लिए अंचलाधिकारी को लिखकर एप्लीकेशन दिए है. इसके अलावा स्थानीय मुखिया को भी लिख कर दिया है. उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ सभी शिक्षक को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. शिक्षकों ने कहा कि प्रधानाध्यापक ने जल जमाव के मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी के नाम से भी प्रतिलिपि दे दिया है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है.


