‘आव ऐ जान बैगन ले ल’, के गाने के साथ स्मार्ट बनते छात्र

Gopalganj– बिहार के कई स्कूलों को स्मार्ट क्लास में बदलने का दावा किया जाता रहा है. इसी में से एक है मांझागढ़ प्रखंड स्थित धर्मपरसा हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज. इस स्कूल में बच्चे स्मार्ट क्लास में ‘आव ऐ जान बैगन ले ल’ के गीत के साथ अपने को स्मार्ट बना रहे हैं.

धर्मपरसा हाई स्कूल का मामला

दरअसल इस स्कूल के स्मार्ट क्लास के टीवी स्क्रीन पर फूहड़ भोजपुरी गीत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में यह दिख रहा है कि बच्चे क्लास रूम में खड़े हैं और टीवी स्क्रीन पर खेसारी लाल यादव का ‘आव ऐ जान बैगन ले ल’ भोजपुरी सांग, चल रहा है.

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो 22 जुलाई की है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनवर अली ने अपनी सफाई देते हुए बताया कि शुक्रवार 22 जुलाई को लंच के बाद शिक्षक नमाज पढ़ने चले गए थे. विद्यालय में दो-तीन शिक्षक ही बचे थे. इसी दौरान प्रथम तले पर चल रहा स्मार्ट क्लास में छात्रों ने शरारत से भोजपुरी गीत बजा कर वीडियो वायरल किया है.

स्मार्ट क्लास में अश्लील गीत का वीडियो वायरल होता देख कर  प्रधानाध्यापक ने इसकी रिपोर्ट डीईओ को सौंप दी है. गोपालगंज के डीईओ राजकुमार शर्मा ने मामले में संज्ञान लेते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनवर अली और स्मार्ट क्लास के नोडल शिक्षक से स्पष्टीकरण की मांग की है.  उन्होंने कहा कि स्पष्टीकरण मिलने के बाद कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

रिपोर्ट-शक्ति

गानों पर थिरक रहा स्मार्ट क्लास

पति से अवैध शक पर व्यवसायी की पत्नी ने महिला ग्राहक को धुना

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...