बेगूसराय : बिहार सरकार ने बच्चों की शिक्षा के लिए बिहार के सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लास की बेहतर सुविधा मुहैया करायी है, लेकिन यह सुविधा आज बच्चों के लिए अश्लीलता का साधन बनती जा रही है।
ऐसा ही एक मामला बेगूसराय के बखरी प्रखंड के राटन आदर्श मध्य विद्यालय से सामने आ रही है, जहां बच्चे शिक्षक की गैरमौजूदगी में टीवी में पढ़ाई के बजाय भोजपुरी अश्लील गाना देखते और सुनते नजर आ रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट : सुमित
‘आव ऐ जान बैगन ले ल’, के साथ स्मार्ट क्लास का आनन्द लेते छात्र







