Commercial Advertisment

पंचायत में स्वास्थ्य शिविर सह परिवार नियोजन मेला का सफल आयोजन

शेखपुरा : आकांक्षी प्रखंड शेखोपुरसराय के मोहब्बतपुर पंचायत में स्वास्थ्य शिविर सह परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया। जिसमें कई तरह के स्वास्थ्य जांच जैसे प्रसव पूर्व जांच, मधुमेह जांच, उच्च रक्तचाप और हीमोग्लोबिन जांच की सुविधा उपलब्ध थी। आज के इस शिविर में 240 लाभार्थियों ने अपना स्वास्थ्य जांच करवा कर आवश्यक चिकित्सा परामर्श के साथ दवा भी प्राप्त की।

इस दौरान परिवार नियोजन मेला भी लगाया गया था, जिसमें योग्य दंपति को परिवार नियोजन के महत्व एवं साधनों के बारे मे जानकारी दी गई और उनकी इच्छा के अनुरूप साधनों का वितरण भी किया गया। मेले का आयोजन मोहब्बतपूर पंचायत के मनरेगा भवन मे किया गया था। इस दौरान मोहब्बतपूर पंचायत के मुखिया राजीव कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार, चिकित्सक शंभूशरण पांडे, पीरामल फाउंडेशन की सोनी झा, राहुल वात्स्यायन, क्षेत्रीय सभी एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता , आंगनवाड़ी सेविका एवं अन्य उपस्थित थे। आकाछी प्रखंड शेखोपुरसराय में चार जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक नीति आयोग के तत्वाधान में संपूर्णता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। वहीं 11 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : चोरों के द्वारा पुलिस को खुली चुनौती, लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं चोर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

कुमार सुबिद की रिपोर्ट

Rohtas ATM Robbery Case: 38 लाख की लूट, दो गिरफ्तारी और...

Rohtas ATM Robbery Case: बिहार के रोहतास जिले में एटीएम लूट की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है।...

Nishant Kumar Sasaram Visit: सासाराम पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, सरदार...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जदयू नेता निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम पहुंचे। यहां उन्होंने तकिया बाजार में आयोजित...

बिहार बना National Red Run 4.0 का मेजबान, 32 राज्यों के...

National Red Run 4.0 Patna: बिहार ने राष्ट्रीय स्तर के नेशनल रेड रन 4.0 की मेजबानी करते हुए HIV संक्रमण के प्रति जागरूकता और...