मंत्री निशांत ने की श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों की गहन समीक्षा, श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

पटना : श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के सभागार में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि की उपस्थित में श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्रावणी मेला से जुड़े 14 जिलों के सिविल सर्जन ने मेले की तैयारियों के संबंध में विस्तरित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेला के दौरान प्रयाप्त स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्था की गई है, जिसमें चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा दवा और एंबुलेंस सहित एंटी रैबीज एवं स्नैक वेनम की समुचित व्यवस्था रहेगी।

बैठक में मेला के दौरान निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की सुविधा हेतु टोल फ्री नं. 102 व स्वास्थ्य संबंधी सहायता एवं जानकारी हेतु टोल फ्री नं. 104 उपलब्ध कराया जाएगा

बैठक में मेला के दौरान निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की सुविधा हेतु टोल फ्री नंबर-102 व स्वास्थ्य संबंधी सहायता एवं जानकारी हेतु टोल फ्री नं. 104 उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य संस्थानों में आपातकालीन चिकित्सा सहायता व्यवस्था को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए गए, ताकि शिविर से रेफरल मरीजों को त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही शिविर में स्थानीय स्तर पर सभी स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था करने पर बल दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

Health Department 1 22Scope News

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मेला के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हो इसका खास ध्यान रखने का निर्देश दिया

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मेला के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हो इसका खास ध्यान रखने का निर्देश दिया। वहीं, श्रद्धालुओं को मेले के दौरान गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग द्वारा सभी संबंधित जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने, अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों की स्थापना, चिकित्सकीय मानव संसाधन की उपलब्धता तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया है।

सचिव कुमार रवि ने मेला के दौरान साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए मेला में दुकान लगाने वाले वेंडरों को प्रशिक्षित करने व श्रद्धालुओं को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया

स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने मेला के दौरान साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए मेला में दुकान लगाने वाले वेंडरों को प्रशिक्षित करने और श्रद्धालुओं को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग ने बांका, भागलपुर, जमुई, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, लखीसराय, मधुबनी, समस्तीपुर एवं सिवान सहित श्रावणी मेला से जुड़े सभी जिलों के सिविल सर्जनों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में की जा रही तैयारियों का विस्तृत प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराएं। साथ ही सुल्तानगंज-देवघर कांवरिया पथ एवं राज्य के अन्य प्रमुख मेला क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

कांवरिया मार्ग एवं प्रमुख मेला क्षेत्रों में प्रत्येक 2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर अस्थायी स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए जाएंगे – विभागीय निर्देश

विभागीय निर्देशों के अनुसार, कांवरिया मार्ग एवं प्रमुख मेला क्षेत्रों में प्रत्येक दो से तीन किलोमीटर की दूरी पर अस्थायी स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सके। इन शिविरों में चिकित्सक, एएनएम, पारा मेडिकल कर्मी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाओं, बेड, ऑक्सीजन एवं चिकित्सा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस (ALSA) एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस (BLSA) की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। सभी जिलों को अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों की संख्या, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता, दवाओं के भंडारण व एम्बुलेंस सेवाओं से संबंधित अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने एवं विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

Health Department 22Scope News

स्वास्थ्य विभाग ने विशेष रूप से सर्पदंश, जलजनित रोगों एवं अन्य आपातकालीन स्थितियों के उपचार हेतु आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया है

स्वास्थ्य विभाग ने विशेष रूप से सर्पदंश, जलजनित रोगों एवं अन्य आपातकालीन स्थितियों के उपचार हेतु आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। इसके तहत एंटी रेबीज वैक्सीन (ARV) तथा एंटी स्नेक वेनम सीरम (ASVS) का पर्याप्त भंडारण रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके। मेले के दौरान श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं जागरूकता संदेश उपलब्ध कराने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। स्वास्थ्य शिविरों एवं प्रमुख मेला स्थलों पर होर्डिंग, बैनर एवं पोस्टर लगाए जाएंगे। इन सामग्रियों पर संबंधित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के संपर्क नंबर भी अंकित किए जाएंगे, ताकि आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालु आसानी से चिकित्सा सहायता प्राप्त कर सकें।

विभाग ने विभिन्न जिलों द्वारा मांगे गए चिकित्सकों, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है

विभाग ने विभिन्न जिलों द्वारा मांगे गए चिकित्सकों, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का व्यापक जानकारी श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए कहा गया है। सभी सिविल सर्जनों, जिला कार्यक्रम प्रबंधकों, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधकों को स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री निशांत ने कहा- श्रावणी मेला बिहार के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है, जिसमें राज्य सहित देशभर से लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं

मंत्री निशांत ने कहा कि श्रावणी मेला बिहार के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है, जिसमें राज्य सहित देशभर से लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी कर रहा है। विभाग का लक्ष्य है कि मेले के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को समय पर प्रभावी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो और संपूर्ण आयोजन सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो।

यह भी पढ़े : श्रावणी मेला की तैयारी तेज, DM-SSP ने नमामि गंगे घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व भव्य आयोजन की तैयारियों का लिया जायजा

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...