Advertisment

झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में India Skills Competition का सफल आयोजन, 250 युवाओं ने दिखाया तकनीकी कौशल

रांची: भारत सरकार के स्किल इंडिया मिशन के अंतर्गत झारखंड राज्य में इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में कौशल विकास, नवाचार और प्रतिस्पर्धात्मकता की संस्कृति को बढ़ावा देना है, ताकि भारत को कुशल कारीगरी और तकनीकी उत्कृष्टता के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाई जा सके। झारखंड में इस प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के माध्यम से किया जाता है।

यह प्रतियोगिता जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती है। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसका आयोजन राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के मार्गदर्शन में किया जाता है।


Key Highlights

  • झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता का आयोजन

  • 35 संस्थानों के 250 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

  • सीएनसी, एमकैड और वेल्डिंग में टूल रूम का शानदार प्रदर्शन

  • विजेताओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच का अवसर

  • स्किल इंडिया मिशन के तहत युवाओं को मिला बड़ा मंच


आधुनिक और पारंपरिक ट्रेड्स में कड़ा मुकाबला

इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता में सीएनसी टर्निंग, सीएनसी मिलिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग कम्प्यूटर एडेड डिजाइन एमकैड, वेल्डिंग, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और कुकरी सहित कई आधुनिक एवं पारंपरिक ट्रेड्स शामिल किए गए। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, पुरस्कार और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया जाता है।


दिसंबर 2025 में टूल रूम में हुआ राज्य स्तरीय आयोजन

झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में दिसंबर 2025 के दौरान सीएनसी टर्निंग, सीएनसी मिलिंग, एमकैड और वेल्डिंग ट्रेड से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में राज्य के लगभग 35 संस्थानों से 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। टूल रूम के प्रतिभागियों ने विभिन्न ट्रेड्स में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया।


विभिन्न ट्रेड्स में शीर्ष प्रतिभागियों का चयन

सीएनसी टर्निंग ट्रेड में रोहित कुमार, सुमित नारायण और अमृत कुमार ने शीर्ष तीन स्थान प्राप्त किए।
सीएनसी मिलिंग ट्रेड में अनिकेत साव, सुदेश महतो और यश महतो विजेता रहे।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग कम्प्यूटर एडेड डिजाइन एमकैड ट्रेड में सौरभ महतो, संतोष महतो और राहुल रंजन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वेल्डिंग ट्रेड में अनुज प्रजापति, रोहित मुंडा और कुणाल कुमार ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए।


Manav Devi Inter College Freshers Welcome: नई दोस्ती, नए सपने… मानव...

Manav Devi Inter College Freshers Welcome: मानव देवी डेडीकेटेड इंटर कॉलेज में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर्स वेलकम कार्यक्रम आयोजित किया...

ONGC Foundation Day 2026: बोकारो में ONGC का 71वां स्थापना दिवस,...

ONGC Foundation Day 2026, बोकारो: ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो के कार्यालय परिसर में शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को महारत्न ओएनजीसी का 71वां स्थापना दिवस...

AMCA Engine Reliance Rolls Royce: रिलायंस और रोल्स-रॉयस की बड़ी तैयारी,...

AMCA Engine Reliance Rolls Royce: भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस ने एक महत्वपूर्ण रणनीतिक पहल...