रांची: झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम टाटीसिल्वे रांची में एन.एस.एस.एच (एसटी.एससी हब) के अंतर्गत चल रहे सोलर पीवी इंस्टालर एवं आर्क वेल्डिंग एंड गैस वेल्डिंग टेक्निक्स 3 माह कोर्स का समापन एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन टूल रूम के सभागार में किया गया.
कूल 60 छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया . प्रमाण पत्र का वितरण टूल रूम के प्राचार्य महेश कुमार गुप्ता द्वारा अपने कर कमल से किया गया .
अपने अभिभाषण में टूल रूम के प्राचार्य महेश कुमार गुप्ता ने टूल रूम में चल रहे विभिन्न स्किल डेवलपमेंट कोर्सेज के बरे में जानकारी दी एवं सभी विद्यार्थियों से अपील कि वह अपने गांव, पास पड़ोस में भी स्किल डेवलपमेंट कोर्सेज के बारे में बताएं जिससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को अपने कुशलता बढ़ाने में मदद मिले एवं अपने पेरो पर खड़े हो सके.
कार्यक्रम का संचालन एवं समापन भाषण टूल रूम के ट्रेनिंग इंचार्ज मंगल टोप्पो द्वारा दिया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में टूल रूम के फैकल्टी कुमार अविनाश एवं विपिन कुमार का विशेष योगदान रहा .
Highlights

















