अचानक विद्यालय में बेहोश होकर एक के बाद एक गिरने लगे छात्र

commercial advertisement
Ad

शेखपुरा : उमस और भीषण गर्मी से मध्य विद्यालय मनकौल में पढ़ने वाले दो दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। एक के बाद एक बच्चे बेहोश होकर गिरने लगे। घटना के बाद शिक्षकों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आनन-फानन में कुछ बच्चों को सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज चल रहा है। जबकि दो बच्चों को निजी क्लीनिक में भी भर्ती कराया गया है। समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया।

घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण भी विद्यालय पहुंच गए और बेहोश छात्राओं को चेहरे पर पानी देकर होश में लाने का प्रयास करते रहे। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के लापरवाही का आरोप लगाते हुए गांव के पास मुख्य मार्ग को भी जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में भी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस वजह से बच्चे सुबह भूखे स्कूल चले जा जाते है। जिला भीषण गर्मी की चपेट में है। अगर जल्द ही इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया तो बच्चों के साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती है।

यह भी पढ़े : भीषण गर्मी से हर लोग परेशान, अचानक 6 बच्चे हो गए बेहोश

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Latest

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी...

Newsletter

spot_img

Don't miss

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस, CID ने खोले नए राज, टीडीपीएल के तीन कर्मचारी गिरफ्तार

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी...
Kumar Gaurav Singh
Kumar Gaurav Singhhttps://22scope.com/
कुमार गौरव सिंह (Kumar Gaurav Singh)पद: वरिष्ठ संपादक (Senior Editor) एवं पत्रकार, 22Scope Newsस्थान: पटना, बिहारपरिचय (Professional Bio) कुमार गौरव सिंह हिंदी पत्रकारिता जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। पिछले 15 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय कुमार गौरव वर्तमान में 22Scope News में बतौर संपादक (Editor) अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। पटना को अपना कार्यक्षेत्र बनाकर उन्होंने बिहार की राजनीति, सामाजिक बदलावों और जन-सरोकार के मुद्दों को बहुत करीब से देखा और कलमबद्ध किया है।पत्रकारिता का सफर (Experience) डेढ़ दशक लंबे अपने करियर में कुमार गौरव ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया के विभिन्न आयामों में काम किया है। उनकी विशेषज्ञता राजनीतिक विश्लेषण (Political Analysis) और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म (Investigative Journalism) में है। बिहार की जटिल राजनीति को सरल भाषा में आम जनता तक पहुँचाना उनकी सबसे बड़ी खूबी है।विशेषज्ञता और कौशल (Expertise) संपादकीय नेतृत्व: 22Scope की संपादकीय टीम का मार्गदर्शन और खबरों की सत्यता सुनिश्चित करना।क्षेत्रीय पकड़: मगध और भोजपुरी बेल्ट की सांस्कृतिक और राजनीतिक समझ।तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग: भ्रामक खबरों के दौर में केवल प्रमाणित और निष्पक्ष डेटा पर आधारित लेख लिखना।कुमार गौरव का संदेश "पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है। 22Scope के माध्यम से मेरा प्रयास है कि हम बिहार और झारखंड के हर कोने की उस आवाज को मंच दें, जो अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में दब जाती है। निष्पक्षता ही हमारी शक्ति है।"
spot_imgspot_img

Sheikhpura News: मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बोले मंत्री श्रवण कुमार, Religion सिखाता है प्रेम और सद्भाव

शेखपुरा के जिअन बिगहा गांव में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के चौथे वार्षिकोत्सव पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि धर्म हमेशा प्रेम, शांति और...

मुख्यमंत्री ने कहा- शेखपुरा में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का जल्द ही किया जाएगा शिलान्यास

शेखपुरा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शेखपुरा जिला के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत सामस बुजुर्ग पंचायत में 'सबका सम्मान जीवन आसान' के तहत जन समस्याओं...

STF की विशेष टीम व शेखपुरा पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, बरबीघा से दबोचे गए 3 साइबर अपराधी

पटना : बिहार एसटीएफ के विशेष टीम और शेखपुरा जिला पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए बरबीघा थाना क्षेत्र के नासरातपुर गांव में...