Advertisment

सुधांशु त्रिवेदी ने अपने पूर्वजों का किया पिंडदान, कहा- गयाजी धाम में अलौकिक अनुभूति और संतुष्टि

गया : बिहार के गया में विश्व विख्यात पितृपक्ष मेला चल रहा है। इसके बीच कई वीआईपी अपने पितरों के निमित पिंडदान करने आ रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी मंगलवार को गयाजी धाम को पहुंचे। गयाजी धाम पहुंचने के बाद उन्होंने अपने पूर्वजों के निमित्त पिंडदान का कर्मकांड किया। पितरों का पिंडदान करने के उपरांत उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि गयाजी में अलौकिक अनुभूति होती है। पिंडदान के उपरांत एक अनोखी संतुष्टि और श्रद्धा की अनुभूति प्राप्त होती है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किया पिंडदान

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी आज गयाजी धाम को पहुंचे। गयाजी धाम पहुंचकर उन्होंने पितरों के निमित्त पिंडदान का कर्मकांड किया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंगलवार की सुबह को गयाजी पहुंचे थे। सुबह में पिंडदान का कर्मकांड शुरू हुआ और करीब तीन घंटे तक चला। पिंडदान करने के बाद वे वापस रवाना हो गए।

BJP MP Sudhanshu Triwedi 1 22Scope News

सिर्फ गयापाल पंडा को दी थी सूचना, अचानक हुआ कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार, राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने अपने तीर्थ पुरोहित पंडा दामोदर शंभू दामोदर लाल पांडे को सूचना दी थी कि वह मंगलवार को पिंडदान करने गयाजी आएंगे। अचानक गयापाल पंडा को सूचना देने के बाद वे मंगलवार की सुबह को मोक्ष नगरी विष्णु धाम को पहुंचे और अपने पितरों के निमित्त पिंडदान का कर्मकांड किया। उन्होंने फल्गु तीर्थ, अक्षय वट और विष्णु पद में पितरों के मोक्ष की कामना को लेकर पिंडदान किया।

BJP MP Sudhanshu Triwedi 2 22Scope News

गया की पावन धरती पर अलौकिक अनुभूति

वहीं, सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पावन धार्मिक भूमि गयाजी तीर्थ में अलौकिक अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि अपने पितरों के निमित्त पिंडदान के बाद एक अलग ही संतुष्टि और श्रद्धा की अनुभूति होती है। यहां भारतीय संस्कृति और हिंदू संस्कृति की महान परंपरा रही है। हमलोग मदर डे और फादर डे ही नहीं मनाते हैं, समस्त पूर्वजों का ही हम लोग पिंडदान नहीं करते हैं। बल्कि समस्त मित्रों और उनके पितरों, सभी प्राकृतिक जीवों सबके निमित आस्था का भाव पैदा करता है। यह हमारे हिंदू धर्म की गौरवशाली धार्मिक परंपरा रही है। सुधांशु त्रिवेदी को देखकर एमपी और यूपी के कई तीर्थ यात्री उनसे मिलने पहुंचे। तीर्थ यात्रियों ने अपने आप का परिचय दिया और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता को बताया कि हमलोग एमपी और यूपी से आए हैं। तीर्थ यात्री सुधांशु त्रिवेदी को देखकर काफी खुशी हो रहे थे।

यह भी देखें :

पितरों का नाम लेकर किया पिंडदान

इस संबंध में तीर्थ पुरोहित शंभू दास दामोदर लाल पांडे ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी पिंडदान करने सीतापुर से आए थे। सीतापुर के 75 फीसदी जजमान हमारे हैं। उन्होंने फोन पर जानकारी दी थी कि वे मंगलवार को पिंडदान करने आएंगे। तीन मुख्य वेदियो पर पिंडदान का कर्मकांड एक दिन में कराया गया। फल्गु तीर्थ, अक्षय वट और विष्णु पद में पिंडदान का कर्मकांड कराया गया। उन्होंने पितरों के नाम से पिंडदान का कर्मकांड पूरा किया और इसके बाद वह वापस रवाना हो गए।

यह भी पढ़े : पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह यादव ने हजारों महिला-पुरुषों को साड़ी और धोती का किया वितरण

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...