केबल बिछाने के दौरान पाईप हुई थी क्षतिग्रस्त, कंपनी के प्रबंधक पर मुकदमा

जमशेदपुर : पिछले 4 दिनों से मानगो क्षेत्र के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. इसको लेकर मानगो कालिका नगर के लोगों के साथ भाजपा नेता विकास सिंह ने थाना जाकर बिजली का केबल बिछाने वाली कंपनी KEI के ऊपर दर्ज मुकाबला दर्ज कराया.

बता दें कि कालिका नगर के मुहाने पर KEI कंपनी के द्वारा केबल बिछाने का कार्य किया जा रहा है. लोगों का कहना है कि कार्य के दौरान लापरवाही बरती गई है. बिना ट्रायल पिट काटे हुए जेसीबी मशीन से गड्ढे कर दिए गए. जिसका दुष्परिणाम यह हुआ की पेयजल आपूर्ति की पाइप जो कालिका नगर में पानी की सप्लाई करती थी, वह पाईप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जिसके कारण कालिका नगर में विगत पांच दिनों से जलापूर्ति नहीं हो रही है. लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं.

कालिका नगर के लोग रोजगार छोड़कर पानी की जुगाड़ में पांच दिन से लगे हुए हैं. लोगों को लग रहा था कि 2 दिन से मानगो में पानी नहीं आ रहा है. जब मानगो में पानी की आपूर्ति शुरू हुई तो कालिका नगर में भी पानी आ जाएगा, लेकिन कालिका नगर में पानी की सप्लाई नहीं हुई. जिससे लोग आक्रोशित हो गए और थाने में मुकदमा दर्ज करवाया. स्थानीय लोगों के द्वारा KEI कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया गया अधिकारियों ने पाइप निर्माण में अपनी असमर्थता जताई.

अधिकारियों ने बताया कि हमारे पास पाईप निर्माण करने के संसाधन नहीं है. पेयजल स्वच्छता विभाग के संवेदक के द्वारा कहा जाता है कि पाइप जिसके द्वारा तोड़ा गया है उसी के द्वारा बनाया भी जाएगा. आपस की फेंका फेंकी का खामियाजा कालिका नगर के लोग भुगत रहे हैं. समस्या का समाधान नहीं होता देख स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह से संपर्क किया. विकास सिंह स्थानीय लोगों के साथ उलीडीह थाना में जाकर KEI कंपनी के प्रबंधक के ऊपर मुकदमा दर्ज करवाया.

रिपोर्ट : लाला जबीं

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...