10 केबल चोर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बोकारो : बोकारो में बीएसएनएल का केबल तार काटने वाले 10 चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पिछले दिनों सिटी थाना क्षेत्र के टूटेन गार्डन के पास चोरों ने बीएसएनएल का केबल चोरी की घटना को अंजाम दिया था. मामला बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र का है.

बताते चलें कि अज्ञात चोरों द्वारा पिछले दिनों सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत टूटेन गार्डन सेक्टर 3 में बीएसएनएल का भूमिगत केबल तार काटकर भारी मात्रा में कॉपर वायर की चोरी कर ली गई थी. जिससे बीएसएनएल की कई क्षेत्रों की सेवा भी बाधित हो गई थी. सेवा बाधित होने के बाद जब उपभोक्ताओं के द्वारा इसकी सूचना बीएसएनल ऑफिस बोकारो को दी गई तब जाकर बीएसएनएल की ऑफिस के द्वारा जांच की गई. जांच के बाद पाया की बीएसएनएल का भूमिगत तार को अज्ञात चोरों द्वारा काट दिया गया है. इसकी सूचना बीएसएनएल के अधिकारियों द्वारा बोकारो के सिटी थाना को दी गई.

मौके पर सिटी थाना पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की, जिसके बाद एक छापेमारी दल बनाया गया. छापेमारी दल में 7 पुलिसकर्मी को शामिल किया गया. इस छापेमारी दल के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर दूंदी बाग स्थित कमल यादव की कबाड़ी गोदाम में छापेमारी की गई. पता चला कि केवल तार को आरोपी द्वारा चास स्थित किसी व्यक्ति को बेचा गया है. पुलिस ने छापेमारी करके मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही मौके से भारी मात्रा में चोरी किए गए बीएसएनएल के केबल तार और चोरी में उपयुक्त औजारों को बरामद किया है.

प्रेस को संबोधित करते हुए सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि मामले में 10 आरोपियों को पकड़ा गया है, कुछ और लोगों की तलाश जारी है. पुलिस के लिए यह राहत की बात है कि इस तरह से घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर पकड़े गए हैं. पुलिस अनुसंधान कर रही है, बहुत जल्द बांकी आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

सीतामढ़ी के स्कूल में रात भर छलका जाम, सोशल साइट पर वीडियो पोस्ट कर युवकों ने कहा- जेल तो मेरा ससुराल है

Ranchi Crime: प्रेमिका की संदिग्ध मौत मामले में नेहाल वर्मा को...

रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद प्रेमी नेहाल वर्मा को कोर्ट से जमानत नहीं...

Ranchi News: शादी से इनकार और दहेज की मांग का आरोप,...

रांची में शादी से इनकार और दहेज की कथित मांग से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली। पिता ने गाजियाबाद निवासी मंगेतर और उसके...

Jharkhand SIR: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने से वंचित लोगों के...

झारखंड में SIR के तहत 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष डिजिटाइजेशन कैंप लगेंगे। 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क...