पटना : बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग की ओर से पटना के ज्ञान भवन में दो दिवसीय ‘गन्ना प्रौद्योगिकी सेमिनार-2026’ का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार सहित देशभर से आए कृषि वैज्ञानिक और विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
गन्ना उत्पादन बढ़ाने, किसानों को नई तकनीक से जोड़ने और गन्ना आधारित उद्योगों के विस्तार को लेकर चर्चा की जा रही है
आपको बता दें कि दो दिवसीय गन्ना प्रौद्योगिकी सेमिनार में गन्ना उत्पादन बढ़ाने, किसानों को नई तकनीक से जोड़ने और गन्ना आधारित उद्योगों के विस्तार को लेकर चर्चा की जा रही है। सेमिनार में देशभर से आए कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों द्वारा गन्ना खेती की आधुनिक तकनीक, उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के उपायों पर मंथन किया जा रहा है।


PM की सोच के अनुरूप बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से चालू करने की दिशा में काम किया जा रहा है – गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार
गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से चालू करने और नई चीनी मिलें स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इस सेमिनार के माध्यम से गन्ना किसानों को प्रोत्साहित करने और राज्य में गन्ना उत्पादन बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

गन्ना की खेती किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है – उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल
वहीं उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि गन्ना की खेती किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है और राज्य में गन्ना आधारित उद्योगों का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में बिहार में चीनी मिलों, एथेनॉल फैक्ट्रियों और अन्य संबंधित उद्योगों की स्थापना से किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

यह भी पढ़े : PMCH में महिला मरीजों के लिए बड़ी सौगात, स्त्री रोग विभाग में बढ़ेंगे 90 बेड
Highlights


