Summer Travel Rush: मई छुट्टियों में ट्रेन फुल, Flight किराया दोगुना, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

 मई की गर्मी की छुट्टियों से पहले रांची से ट्रेनों में लंबी वेटिंग और फ्लाइट किराया दोगुना हो गया है। यात्रियों के लिए कन्फर्म टिकट बड़ी चुनौती बन गई है।


Summer Travel Rush रांची: गर्मी की छुट्टियों का सबसे अहम महीना मई शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन यात्रा की तैयारियां अभी से तेज हो गई हैं। स्कूलों में अवकाश की घोषणा के साथ बच्चों में नानी-घर जाने का उत्साह बढ़ गया है, वहीं परिवारों ने भी घूमने-फिरने की योजनाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसका सीधा असर परिवहन व्यवस्था पर देखने को मिल रहा है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग, फ्लाइट किराए में भारी बढ़ोतरी और बसों के बढ़े भाड़े ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है।

Summer Travel Rush: महानगरों के लिए कन्फर्म टिकट बन गया चुनौती

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता और भुवनेश्वर जाने वाली ट्रेनों में सीटें तेजी से भर रही हैं। कई प्रमुख ट्रेनों में पहले ही रिग्रेट की स्थिति बन चुकी है, जबकि अन्य में लंबी वेटिंग चल रही है।

ट्रेन संख्या 12877 रांची गरीब रथ में 8 मई तक अधिकांश दिनों में 100 से अधिक वेटिंग है। 18309 संबलपुर-जम्मूतवी में अप्रैल और मई दोनों महीनों में सभी श्रेणियों में वेटिंग चल रही है। 02877 रांची-आनंद विहार साप्ताहिक में मई के दौरान एसी कोच में केवल 1 से 8 सीटें ही उपलब्ध हैं।

इसके अलावा 18451 तपस्विनी एक्सप्रेस, 18616 क्रियायोगा, 18637 हटिया-बेंगलुरू वीकली, 13351, 15027 और 18624 जैसी ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग और आरएसी की स्थिति बनी हुई है। खासकर महानगरों की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए कन्फर्म टिकट पाना बेहद मुश्किल हो गया है।


Key Highlights:
• मई की छुट्टियों से पहले ट्रेनों में लंबी वेटिंग और कई सीटें रिग्रेट
• रांची से कोलकाता और भुवनेश्वर का हवाई किराया दोगुना तक पहुंचा
• मिडिल ईस्ट तनाव के कारण घरेलू पर्यटन में अचानक बढ़ोतरी
• महंगे फ्लाइट किराए के चलते लोग ट्रेन यात्रा को दे रहे प्राथमिकता
• प्रीमियम स्लीपर बसों का किराया भी 100 से 200 रुपये तक बढ़ा


Summer Travel Rush: Flight किराया दोगुना, यात्रियों का बजट बिगड़ा

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध के कारण पहले से ही हवाई किराया बढ़ा हुआ था, लेकिन अब मई में बढ़ती डिमांड ने किराया और ऊंचा कर दिया है। विदेश यात्रा की योजना बनाने वाले कई लोग अब देश के भीतर ही घूमना पसंद कर रहे हैं, जिससे घरेलू पर्यटन में अचानक उछाल आया है।

रांची से भुवनेश्वर का हवाई किराया 5000 से 8500 रुपये तक पहुंच गया है। रांची-कोलकाता का किराया 5000 से 6000 रुपये, रांची-दिल्ली 6500 से 8000 रुपये, रांची-बेंगलुरू 9000 से 10000 रुपये और रांची-मुंबई 7500 से 9000 रुपये तक पहुंच गया है।

सामान्य दिनों में कोलकाता और भुवनेश्वर का किराया लगभग 4000 रुपये, दिल्ली-मुंबई 5500 से 6500 रुपये और बेंगलुरू का किराया करीब 7000 रुपये रहता था। अब यह किराया दोगुना के करीब पहुंच चुका है।

Summer Travel Rush: प्रीमियम बसों का किराया भी बढ़ा

रांची से बिहार, बनारस और कोलकाता जाने वाली प्रीमियम स्लीपर बसों में भी किराया 100 से 200 रुपये तक बढ़ा दिया गया है। बस चालक संघ के राणा बजरंगी ने बताया कि 2026 में आने वाली कई नई प्रीमियम बसों में यात्रियों की सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन सीटों की संख्या 50 से 52 के बजाय 36 से 40 ही है। इसी कारण किराए में वृद्धि की गई है।

Summer Travel Rush: प्रीमियम ट्रेनों पर बढ़ा दबाव

झारखंड चैंबर की एविएशन सब कमेटी के चेयरमैन श्रवण राजगढ़िया ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों और अप्रैल से शुरू हो रहे लग्न सीजन के कारण यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। महंगे हवाई किराए के कारण लोग अब प्रीमियम ट्रेनों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे वहां भी सीटें तेजी से भर रही हैं।

उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह में अधिकांश ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं रहेंगी और वेटिंग और बढ़ेगी। यही वजह है कि अब कई लोग दूर की यात्रा छोड़कर आसपास के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता दे रहे हैं।


India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...