अमन सिंह की हत्या के लिए ही जेल गया था सुंदर महतो

रांची: सीआइडी आइजी असीम विक्रांत मिंज के नेतृत्व में धनबाद गयी टीम मंगलवार को अमन सिंह हत्याकांड मामले की जांच कर रांची लौट गयी.

वहीं जेल आइजी जांच में आये तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर गृह सचिव को सौंपेंगे.सीआइडी को शुरुआती जांच में जानकारी मिली है कि अमन की हत्या के बाद जिम्मेवारी लेने वाले अपराधी आशीष रंजन ने ही धनबाद जेल में पहले से बंद गिरोह के लोगों से संपर्क कर सुंदर महतो उर्फ रितेश यादव के जरिये अमन सिंह की गोली मार कर हत्था करा दी.

यह भी आशंका जतायी गयी है कि सुंदर बाइक चोरी के साधारण केस में हत्या की घटना को अंजाम देने के लिए छह दिन पहले जेल गया था. आइजी ने धनबाद पुलिस को निर्देश दिया है कि गहराई से साक्ष्य एकत्रित करने की आवश्यकता है, ताकि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सके.

 

Ranchi Weather Update: सुबह कुहासा, अगले 3 दिनों में गिरेगा न्यूनतम...

 रांची में सुबह कुहासा छाने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, झारखंड में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3...

Bihar MLC Election 2026: जन सुराज पर नकदी बांटने के आरोप,...

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के बीच राजनीतिक बयानबाजी...

Bihar Weather Update: मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम, सुबह-रात...

Bihar Weather Update, पटना: बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पुरवा और पछुआ हवाओं के...