Advertisment

सुनील का तेजस्वी पर कटाक्ष, कहा- नीतीश के नेतृत्व में शिक्षा-स्वास्थ्य पर बहुत हुआ है काम

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा और स्वास्थ्य में बहुत काम हुआ है। बिहार में अपराधिक घटनाएं भी रूकी है। विपक्ष का काम ही आलोचना करना है। बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री का ही नेतृत्व होगा।

Goal 3 22Scope News

शिक्षक अपने आचरण को भी सुधारे, पहले की अपेक्षा हुआ है सुधार

वहीं मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षक अपने आचरण को भी सुधारे, जो पहले की अपेक्षा शिक्षा व्यवस्था में सुधार भी हुआ है। उन्होंने कहा कि अब जो शिक्षक गड़बड़ कर रहे हैं उनकी जांच कर कार्रवाई भी की जा रही है। बच्चों-बच्चियों को मुफ्त किताबें भी मिल रही है। वहीं जो मैट्रिक की रिजल्ट आई है उसे रिजल्ट में हमने देश के सभी राज्यों से पहले अपना मैट्रिक का रिजल्ट भी जारी किया है। रिजल्ट बच्चे और बच्चियों की अच्छे आए हैं, उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। उन्हें चिन्हित कर उन्हें राशि भी दिया जाएगा। जो पहले स्कूल की व्यवस्था थी उसमें हम लोगों ने सुधार लाया है। प्रिंसिपलों को हमने एडवांस के रूप में छोटे-मोटे जो काम हो उसके रिपेयर कर सकते हैं उसके लिए 50 हजार रुपए दिए गए हैं। अब उन्हें विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वह आप खर्च कर सकते हैं। जैसे की गर्मी पड़ रहा है तो पंखे खराब हो जाते हैं, टेबल और कुर्सियां टूट जाती तो उसे मरम्मत करने के लिए उसे पैसे को खर्च कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : शिक्षा विभाग के स्कार्पियो ने फिल्मी स्टाइल में ई-रिक्शा को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

World Drowning Prevention Day 2026: विश्व डूबने से बचाव दिवस पर...

World Drowning Prevention Day 2026: संयुक्त राष्ट्र के 'विश्व डूबने से बचाव दिवस' (World Drowning Prevention Day) के मौके पर, हेमंत बाला अद्वैत फाउंडेशन...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने छोड़ा...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर देश भर में चल रहे विवाद के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने...

NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,...

नीट विवाद और देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा देशभर में नीट (NEET-UG) परीक्षा में हुई धांधली...