‘गदर 2’ का सनी देओल ने किया एलान, 15 अक्टूबर को होगा पोस्टर रिलीज !

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल एक बार फिर बड़े परदे पर धमाकेदार इंट्री करने वाले हैं. इसको लेकर उन्होंने एक ट्वीट किया है. सनी देओल अपनी सुपरहिट फिल्म गदर का ऐलान कल यानि 15 अक्टूबर को करने वाले हैं. हालांकि इस फिल्म का टाइटल अभी तक सामने नहीं आया है. उनके इस ट्वीट से साफ होता है कि उन्होंने वापसी के लिए ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल को चुना है.

सनी देओल ने ट्वीट कर एक पोस्टर भी शेयर किया है. जिस पर लिखा है ‘2 और एक लाइन लिखा है.. The Katha Continue…’ अब ये इससे तो सभी को पता चलता है कि गदर का ही सीक्वल हो होगा. वहीं ट्वीट में उन्होंने लिखा है ‘कल सुबह 11 बजे कुछ बहुत ही खास और मेरे दिल के करीब की घोषणा करना. कल इस स्पेस को देखें’.

बता दें कि सनी देओल अब जल्द ही आर बाल्की की थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ पूजा भट्ट और श्रेया धनवंतरी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी. खास बात यह है कि सनी देओल और पूजा भट्ट साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म ‘अंगरक्षक’ और साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ में भी साथ काम कर चुके हैं. सनी देओल को आखिरी बाद साल 2011 में आई फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ में देखा गया था.

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...