एससी एसटी सब क्लासिफिकेशन के फैसले के खिलाफ समीक्षा याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

Desk: एससी एसटी के वर्गीकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपने 1 अगस्त के फैसले को चुनौती देने वाली समीक्षा याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इस याचिका के जरिए आरक्षण के लिए अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के भीतर उपवर्गीकरण की अनुमति देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गयी थी।

एससी एसटी के उपवर्गीकरण के खिलाफ समीक्षा याचिका

सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली सात-न्यायाधीशों की पीठ द्वारा चैंबर में विचार की गई समीक्षा याचिकाओं को खारिज कर दिया गया। पीठ ने पाया कि रिकॉर्ड पर कोई त्रुटि स्पष्ट नहीं है। है। समीक्षा याचिकाओं के बैच पर 24 सितंबर को विचार किया गया था। अदालत का आदेश शुक्रवार को जारी किया गया है।

समीक्षा याचिका दायर करने वालों में ऑल पीपल्स पार्टी नेता थुमति रवि, वकील जयश्री पाटिल, संविधान बचाओ ट्रस्ट, डॉ. बीआर अंबेडकर ग्लोबल मिशन, ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन और नेशनल फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गनाइजेशन सहित कई व्यक्ति और संगठन शामिल है।

दरअसल, 1 अगस्त को एससी एसटी के उपवर्गीकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने 6-1 के बहुमत से फैसला सुनाया था, जिसमें राज्य सरकारों को अधिमान्य आरक्षण के लिए एससी और एसटी के भीतर उप-वर्गीकरण बनाने का अधिकार दिया गया था, बशर्ते ये निर्णय अनुभवजन्य साक्ष्य और तर्कसंगत मानदंडों पर आधारित हों।

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...