मधेपुरा : बिहार विधानसभा आम चुनाव-2025 के अवसर पर मधेपुरा जिला के बिहारीगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मुरलीगंज पूर्णिया सीमावर्ती क्षेत्र पर बने पुलिस चेक पोस्टों का पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के द्वारा औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया। चेक पोस्ट पर प्रति नियुक्त पदाधिकारी एवं पुलिस बल को निर्देश दिया गया कि वाहनों को बेतरतीव रूप से पूर्ण जांच करें। वाहनों की पूर्ण रूप से चेकिंग करने व उसे पंजी में निश्चित रूप से संधारित करने का निर्देश दिया।

SP ने चेक पोस्टों पर उपलब्ध संसाधनों में पाई गई कमियों को दूर करने का आवश्यक निर्देश दिया
एसपी संदीप सिंह ने साथ ही उक्त चेक पोस्टों पर उपलब्ध संसाधनों में पाई गई कमियों को दूर करने का आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही संसाधनों की पूर्ति एवं सभी आवश्यक व्यवस्था करने हेतु थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सहित संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।
यह भी पढ़े : आरोप-प्रत्यारोप के बाद पीके का दांव, सम्राट के टक्कर में उतारा एमबीबीएस उम्मीदवार, दांव पर चौधरी की प्रतिष्ठा !…
रमण कुमार की रिपोर्ट
Highlights


