Tuesday, October 21, 2025
Loading Live TV...

Latest News

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में मनाई दिवाली, बेटे निशांत कुमार भी रहे साथ

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस वर्ष प्रकाश पर्व दीपावली को पारंपरिक ढंग से मुख्यमंत्री आवास में मनाया। उन्होंने अपने हाथों से दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस पर्व को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए और हर घर में खुशहाली का उजियारा...

Ranchi: मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधी को युवक ने पकड़ा, जानिए फिर क्या हुआ

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू टीओपी के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधियों का स्थानीय युवक पवन ने स्कूटी से पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, दो बाइक सवार युवक एक राहगीर का मोबाइल छीनकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। तभी पवन नामक युवक ने साहस दिखाते हुए स्कूटी से उनका पीछा किया। पीछा करने के दौरान पवन और एक अपराधी के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान पवन ने झपटमार से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। खुद को फंसता देख...

JMM नहीं लड़ेगी बिहार विधानसभा का चुनाव, राजद और कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

रांची. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले विपक्षी गठबंधन INDIA में गंभीर दरार उभरती दिख रही है। झारखंड की प्रमुख पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने ऐलान किया है कि वह बिहार में चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने कहा कि घोषित 6 सीटों में से किसी एक पर भी उसे उम्मीदवार उतारने का मौका नहीं दिया गया।RJD-कांग्रेस पर आरोप JMM के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि इस स्थिति के लिए राजद (RJD) और कांग्रेस दोनों जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया, और झामुमो को चुनावी...

लातेहार में JJM-P के 9 उग्रवादियों का सरेंडर, AK-56 और AK-47 पुलिस को सौंपे

लातेहार में JJM-P के 9 उग्रवादियों ने AK-56 और AK-47 के साथ सरेंडर किया। 23 लाख इनामी नक्सली समेत कई बड़े कमांडरों ने हथियार डाले।


लातेहार: लातेहार जिले के करपूर में सोमवार को जेजेएमपी (JJMP) के नौ उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों ने पुलिस को AK-56, AK-47 और SLR जैसे आधुनिक हथियार भी सौंपे। इनमें पांच उग्रवादी ऐसे थे जिन पर कुल 23 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पलामू आईजी सुनील भास्कर ने कहा कि झारखंड बनने के बाद 25 साल में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में उग्रवादियों ने सरेंडर किया है। उन्होंने मुख्यधारा में लौटने वालों को शुभकामना दी।


Key Highlights

  • लातेहार में JJM-P के 9 उग्रवादियों ने किया सरेंडर

  • 23 लाख इनामी नक्सली समेत AK-56 और AK-47 पुलिस को सौंपे

  • 25 साल में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण

  • पुलिस बोली: सरेंडर करो, वरना मारे जाओगे


इनाम वाले बड़े नक्सली भी शामिल

सरेंडर करने वालों में 5 लाख के इनामी जोनल कमांडर रविंद्र यादव, सब-जोनल कमांडर अखिलेश यादव, बलदेव गंझू और मुकेश राम उर्फ कल्लू शामिल हैं। तीन लाख के इनामी सब-जोनल कमांडर पवन ने भी हथियार डाल दिया। इनके अलावा एरिया कमांडर ध्रुव उर्फ राजूराम, विजय यादव, सरवन सिंह उर्फ पारस और मुकेश गंझू ने भी आत्मसमर्पण किया।

पुलिस की चेतावनी

रांची के आईजी (अभियान) माइकल राज एस ने कहा कि बचे हुए नक्सली अगर सरेंडर नहीं करेंगे तो पुलिस कार्रवाई में मारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो मुख्यधारा में लौटेंगे उनका स्वागत होगा, लेकिन जो विकास में बाधा डालेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Related Posts

अनियंत्रित कोयला लदा ट्रक पेड़ से टकराया, चालक गंभीर रूप से...

Latehar: जिले के बालूमाथ–पांकी मुख्य मार्ग पर स्थित पचफेड़ी गांव के पास सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित...

Latehar Murder Case : कुल्हाड़ी से काटकर हत्या मामले का सनसनीखेज...

Latehar Murder Case : लातेहार जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। विधायक...

लातेहार पुलिस ने नक्सली गिरोह की बड़ी साजिश नाकाम, 6 अपराधी...

Latehar : लातेहार पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। बरियातू थाना क्षेत्र के मनातू रेलवे स्टेशन के...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel